फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut police contact responsible people Overnight in street or neighborhood to make peace in city

यूपी में अलर्ट: 'शहर आपका, इसे बचा लो...', रात भर पुलिस ने गली-मोहल्ले के जिम्मेदार लोगों से की अपील

Fri, 27 Dec 2019 11:34 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 27 Dec 2019 11:34 AM IST
विज्ञापन
Meerut police contact responsible people Overnight in street or neighborhood to make peace in city
meerut police, up police - फोटो : अमर उजाला

नागरिकता संशोधन कानून पर अफवाहों से दूर रहो। ये शहर आपका है, इसे बचा लो। किसी को शिकायत हो तो शांतिपूर्वक हमें बताओ। कोई डंडा नहीं चलेगा। गुरुवार रात भर लिसाड़ीगेट और कोतवाली क्षेत्र में पुलिस प्रशासन के अधिकारी कानून व्यवस्था बनाए रखने की इस तरह की अपील लोगों से करते रहे। लोगों ने भी भरोसा दिया कि कोई उपद्रव नहीं होगा। सुबह से ही जिम्मेदार लोग सड़कों पर फोर्स के साथ रहेंगे। 

विज्ञापन


एसएसपी, एसपी सिटी, सीओ कोतवाली, सीओ ब्रह्मपुरी और कई थानों की पुलिस फोर्स कोतवाली और लिसाड़ीगेट में पहुंची। हापुड़ रोड, खत्ता रोड और कांच का पुल के लोगों से बातचीत की। हर गली मोहल्ले से 10-10 लोगों को बुलाया गया है। पुलिस की अपील है कि यह आपका शहर है, इसको बचा लो। 20 दिसंबर को क्या हुआ, सबने देखा है। बांग्लादेश, कश्मीर और दिल्ली के युवकों ने पुलिस प्रशासन पर गोलियां चलाईं। 

विज्ञापन

जिसमें पब्लिक के पांच लोग मारे गए। इसके बाद भी लोगों को भ्रमित करके भड़काया जा रहा है, किसी के बहकावे में न आएं। जिस पर हर गली मोहल्ले के लोगोें ने पुलिस को भरोसा दिया कि जो हुआ उसका अफसोस है। लेकिन अब कुछ नहीं होने देंगे।
 

इसके बाद पुलिस ने हर गली मोहल्ले के दस दस जिम्मेदार लोगों के नाम व पता और मोबाइल नंबर लिए। जिनको सुबह आठ बजे से पुलिस के साथ घूमने की बात कहीं है। दूसरे वर्ग के सभी पार्षद और नेताओं से पुलिस ने अपील की कि कानून व्यवस्था बनाने में उनकी मदद करें। 

कोई शिकायत हो तो बताएं
पुलिस ने लोगों से अपील करते कहा कि लोग सीएए के खिलाफ शिकायती पत्र या कोई बात कहना चाहते हो तो उसके लिये उपद्रव करने की जरूरत नहीं है। वह पुलिस या जिम्मेदार लोगों को अपना शिकायती पत्र शांतिपूर्वक दे सकता है, जिस पर पुलिस प्रशासन ऊपर तक भेज देगा। लेकिन कानून से कोई खिलवाड़ न करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed