फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Police Conduct Raids in Agra to Arrest Constable Accused of Sexual Exploitation

मेरठ: यौन शोषण के आरोपी सिपाही की आगरा तक तलाश, मोबाइल बंद; ड्यूटी से भी गैरहाजिर मिला

Mon, 28 Sep 2026 02:55 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 28 Sep 2026 02:55 PM IST
सार

मेरठ में नाबालिग फुटबाल खिलाड़ी के यौन शोषण के आरोप में नामजद सिपाही की गिरफ्तारी के लिए पुलिस आगरा तक दबिश दे रही है। आरोपी का मोबाइल बंद है और वह ड्यूटी से भी गैरहाजिर है।

विज्ञापन
Meerut: Police Conduct Raids in Agra to Arrest Constable Accused of Sexual Exploitation
crime - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ में लोहियानगर थाना क्षेत्र की राष्ट्रीय स्तर की फुटबाल खिलाड़ी 15 वर्षीय किशोरी के यौन शोषण के आरोपी कंकरखेड़ा के कृष्णा कॉलोनी निवासी सिपाही शुभम तोमर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। 

विज्ञापन

 आरोपी का मोबाइल नंबर बंद आ रहा है।

वह आगरा के शमशाबाद थाने में तैनात चल रहा था लेकिन वहां भी ड्यूटी से गैरहाजिर है। मेरठ पुलिस ने आगरा पुलिस से संपर्क कर आरोपी की तलाश और गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं। पुलिस ने आरोपी सिपाही की मां दरोगा संजोग तोमर व उसकी बहन श्वेता तोमर के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की है। 
विज्ञापन


किशोरी ने कंकरखेड़ा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया था कि वह राष्ट्रीय स्तर की फुटबाल खिलाड़ी हैं। मार्च 2026 में स्नैपचैट के माध्यम से कृष्णा कॉलोनी निवास आरोपी सिपाही शुभम तोमर से मुलाकात हुई थी। आरोपी सिपाही शुभम तोमर की मां संजोग तोमर यूपी पुलिस में दरोगा के पद पर हैं। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत होने लगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ: मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे किसान, बारिश के बीच सैकड़ों ट्रैक्टरों से कमिश्नरी मार्ग किया जाम 

आरोप है कि सिपाही ने किशोरी को आगरा बुलाया और वहां एक होटल में उसके साथ यौन शोषण किया था। किशोरी का आरोप है कि आरोपी ने कई बार उसका यौन शोषण किया। 

बाद में किशोरी की ओर से पुलिस अधिकारियों को शिकायत दी गई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी सिपाही के खिलाफ जांच और कार्रवाई शुरू की है।

पुलिस मामले को गंभीरता को देखते हुए आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी तो उसका मोबाइल नंबर बंद मिला। इसके बाद उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई लेकिन वह हाथ नहीं लगा। आगरा में भी आरोपी के ड्यूटी से गैरहाजिर होने की जानकारी सामने आई है। 

मेरठ पुलिस अब आगरा पुलिस के संपर्क में है और आरोपी की लोकेशन व संभावित ठिकानों की जानकारी जुटाई जा रही है। सीओ दौराला शिव ठाकुर ने बताया कि मामले में मेरठ से आगरा तक दबिश व छानबीन की जा रही है।

 

उम्र के बारे में किशोरी के सर्टिफिकेट प्रथम जांच  में निकले फर्जी
सीओ दौराला शिव ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने किशोरी के उम्र को लेकर सर्टिफिकेट की जांच की। प्रथम जांच में सर्टिफिकेट फर्जी दिखाई दिए। सोमवार को किशोरी के बयान दर्ज कराए जाएंगे। बयान दर्ज करने के बाद किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा जाएगा। मेडिकल में किशोरी की उम्र का पता चलेगा। आरोपी सिपाही शुभम तोमर की मां से भी पुलिस ने संपर्क का प्रयास किया। लेकिन उनसे भी संपर्क नहीं हो सका।

चौकीदार ने किया दुष्कर्म का प्रयास, प्राथमिकी दर्ज
लालकुर्ती क्षेत्र की एक कालोनी में चौकीदार ने एक महिला से दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला की तहरीर पर थाना लालकुर्ती में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। महिला ने बताया कि शनिवार सुबह वह सीजीएचएस डिस्पेंसरी गई थी। वापस आते समय उसने चौकीदार सत्यवीर के आफिस में जाकर बल्ब लगाने को कहा। उसने बल्ब दिया और इसी दौरान दुष्कर्म का प्रयास किया।

शोर मचाने पर वह भाग गया। महिला ने घर जाकर घटना की जानकारी दी। परिजनों के साथ थाना लालकुर्ती पर आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर दी। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। जिसके आधार पर आगे  की कार्रवाई की जाएगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed