फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Police brought the accused of murder of six people from Tihar Jail, he came on parole for 10 hours

Meerut: एक ही परिवार के छह लोगों के हत्यारे को तिहाड़ जेल से लाई पुलिस, 10 घंटे की पैरोल पर आकर किया निकाह

Tue, 26 May 2026 12:23 AM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Mohd Mustakim Updated Tue, 26 May 2026 12:23 AM IST
सार

दिल्ली के फर्नीचर व्यापारी मुस्लिम त्यागी और उनके परिवार के छह सदस्यों की हत्या कर दी गई थी। इसमें मेरठ के समौली निवासी वाजिद को भी दोषी पाया गया था। वह करीब 10 साल से जेल में बंद है। निकाह के बाद पुलिस उसे वापस तिहाड़ जेल ले गई। 

विज्ञापन
Meerut: Police brought the accused of murder of six people from Tihar Jail, he came on parole for 10 hours
निकाह के बाद बैठा वाजिद। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के चर्चित हत्याकांड में सजायाफ्ता कैदी समौली निवासी वाजिद ने सोमवार को पुलिस कस्टडी में निकाह किया। तिहाड़ जेल में बंद वाजिद को दिल्ली पुलिस करीब 10 घंटे की पैरोल पर पैतृक गांव लेकर पहुंची, जहां उसने रिश्तेदारी में मेरठ के पावटी अफजलपुर निवासी नसीम अहमद अंसारी की पुत्री यासमीन के साथ निकाह किया। निकाह के बाद दिल्ली पुलिस उसे वापस अपने साथ लेकर तिहाड़ जेल रवाना हो गई।
विज्ञापन

 

समौली गांव निवासी वाजिद दिल्ली के हाई प्रोफाइल छह लोगों की हत्या में दोषी ठहराए जाने के बाद करीब 10 साल से तिहाड़ जेल में बंद है। सोमवार सुबह दिल्ली पुलिस वाजिद को कड़ी सुरक्षा के बीच दौराला थाने लेकर पहुंची। यहां आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद पुलिस टीम उसे गांव ले गई। गांव में रिश्तेदारों और सीमित लोगों की मौजूदगी में निकाह की रस्म अदा कराई गई। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

निकाह को लेकर गांव में पूरे दिन चर्चा बनी रही। पुलिस की निगरानी में कार्यक्रम संपन्न हुआ। बताया गया कि करीब 10 साल पहले दिल्ली के फर्नीचर व्यापारी मुस्लिम त्यागी और उनके परिवार के छह सदस्यों की हत्या से सनसनी फैल गई थी। व्यापारी के नौकर ने अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। व्यापारी और उनके दो पुत्रों की हत्या कर शव दिल्ली स्थित फ्लैट में गड्ढा खोदकर दबा दिए गए थे। 
 
विज्ञापन

वहीं, व्यापारी की पत्नी और दो बेटियों को मुजफ्फरनगर से लाते समय रास्ते में मारा गया। शवों को समौली अख्तियारपुर स्थित काली नदी क्षेत्र में दबा दिया था। करीब एक सप्ताह बाद दिल्ली पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपियों की निशानदेही पर दिल्ली से तीन और दौराला क्षेत्र की काली नदी से तीन शव बरामद किए थे। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। कोर्ट में ट्रायल चला और वाजिद भी दोषी पाया गया। तभी से वह तिहाड़ जेल में बंद है। 
 

सोमवार को वाजिद के गांव पहुंचने की सूचना पर ग्रामीणों और रिश्तेदारों की भीड़ जमा हो गई। हालांकि, पूरे कार्यक्रम के दौरान दिल्ली पुलिस और दौराला थाना पुलिस की निगरानी बनी रही। सीओ दौराला प्रकाशचंद अग्रवाल ने बताया कि दिल्ली पुलिस कैदी को पैरोल पर लेकर आई थी। निकाह की रस्म पूरी होने के बाद उसे वापस अपने साथ दिल्ली ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed