फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Police beat up BJP members in the police station, ruckus continued till late night

Meerut: थाने में पुलिस ने भाजपा समर्थकों को पीटा, देर रात तक हंगामा, बाजार बंद की दी चेतावनी

Sun, 20 Oct 2024 12:04 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Sun, 20 Oct 2024 12:04 PM IST
सार

भाजपा जिला सह संयोजक सौरभ शर्मा व उनके साथियों पर पुलिस द्वारा मारपीट का आरोप लगाया।  इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने थाने पर हंगामा कर दिया और मारपीट के विरोध में थाने पर धरना देकर बैठ गए।

विज्ञापन
Meerut: Police beat up BJP members in the police station, ruckus continued till late night
थाने में हंगामा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के मवाना में गुड़ मंडी स्थित मंदिर को लेकर विवाद में दो पक्ष देर शाम थाने में आपस में भिड़ गए। आरोप है कि पुलिस ने भाजपा जिला सह संयोजक सौरभ शर्मा व उनके साथियों को थाने में पीटा। जानकारी होते ही भाजपा कार्यकर्ता थाने पहुंच गए और हंगामा किया।

विज्ञापन


भाजपाई आरोपियों और पुलिस के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर थाने में धरना देकर बैठ गए। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर दूसरे पक्ष व आरोपी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई नहीं की गई तो आज  बाजार बंद किया जाएगा।
विज्ञापन


बताया गया है कि संपूर्ण समाधान दिवस में व्यापार संगठन अध्यक्ष विनोद गुप्ता ने भाजपा नेता व एक महिला सहित छह लोगों पर गुड़ मंडी में ठेली तथा पटरी वालों से तह बाजारी वसूलने का आरोप लगाते हुए शिकायत कर कार्रवाई की मांग की थी। वहीं दूसरे पक्ष से श्री रामलीला व शिव मंदिर कमेटी की ओर से सौरभ शर्मा आदि ने दो लोगों पर मंदिर का सामान चोरी छिपे ले जाने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: सहारनपुर को मिलेगी नई पहचान, सरसावा से उड़ान भरेंगे विमान, पीएम मोदी आज करेंगे एयरपोर्ट का उद्घाटन

Meerut: Police beat up BJP members in the police station, ruckus continued till late night
थाने में धरना देते भाजपा कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

भाजपा जिला सह संयोजक सौरभ शर्मा ने बताया कि शाम के समय एक महिला मंदिर में पूजा अर्चना करने के लिए गई थी। जहां पर दूसरे पक्ष ने महिला पर टिप्पणी की। इसके बाद दोनों पक्ष के लोग थाने पहुंच गए। यहां दोनों पक्षों में विवाद और नोकझोंक हो गई।

भाजपा जिला सह संयोजक सौरभ शर्मा, भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष मनीष शर्मा, रोबिन गुप्ता, अमित गुप्ता, आशु त्यागी से पुलिस ने मारपीट की। पुलिस ने उन्हें अपराधी की तरह घसीटकर अंदर ले जाकर बैठा दिया। इसके बाद अन्य भाजपाई थाने में पहुंच गए और नारेबाजी कर कार्रवाई की मांग करने लगे।

Meerut: Police beat up BJP members in the police station, ruckus continued till late night
थाने में हंगामा - फोटो : अमर उजाला
भाजपा समर्थकों का कहना है कि वे पार्टी के लिए काम कर रहे हैं। इसके बाद भी पुलिस दूसरे पक्ष का साथ दे रही है। सपा के लोग अंदर चाय पी रहे हैं, भाजपा समर्थकों को थाने में पीटा जा रहा है।

मंदिर को लेकर दो पक्षों में विवाद है। दोनों पक्षों का मामला न्यायालय में चल रहा है। दोनों पक्ष अपनी अपनी शिकायत लेकर थाने पर पहुंचे। उनमें बहस व खींचातानी होने लगी। दोनों पक्षों को पुलिस ने अलग किया। भाजपा नेताओं से मारपीट की जांच की जाएगी। यदि ऐसा हुआ है तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। - अभिषेक पटेल, पुलिस क्षेत्राधिकारी मवाना

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed