{"_id":"631853129697ff5a2128b63e","slug":"meerut-police-arrested-three-accused-selling-smack-16-lakh-rupees-and-jewelery-recovered","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: मेरठ पुलिस को हाथ लगी बड़ी कामयाबी, स्मैक बेचने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, 16 लाख रुपए व ज्वेलरी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मेरठ पुलिस को हाथ लगी बड़ी कामयाबी, स्मैक बेचने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, 16 लाख रुपए व ज्वेलरी बरामद
Wed, 07 Sep 2022 01:45 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 07 Sep 2022 01:45 PM IST
सार
मेरठ में बुधवारक को मुखबिर की सूचना पर ब्रह्मपुरी थाना पुलिस ने बिजली बंबा बाईपास से स्मैक बेचने वाले तीन आरोपी धर दबोचे। इनके पास से 50 लाख की कीमत की समैक समेत नगदी व जेवरात भी बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेरठ पुलिस को बुधवार को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने ब्रह्मपुरी क्षेत्र से स्मैक बेचने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने भारी मात्रा में स्मैक बरामद की है, जिसकी कीमत 50 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस के अनुसार आरोपियों के पास से 16 लाख रुपये व जेवरात भी बरामद हुए हैं। पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
ब्रह्मपुरी पुलिस ने स्मैक बेचने वाले तीन आरोपी शादाब, शानू और नौशाद निवासी कबाड़ी बाजार पत्थर वाली गली ब्रह्मपुरी को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों आरोपियों से 50 रुपए कीमत का स्मैक और 16 लाख रुपए नगद बरामद हुए हैं। इसके अलावा सोने व चांदी के कई आभूषण भी मिले हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Murder: काम से घर लौटा था पति, प्रेमी के साथ पत्नी को आपत्तिजनक हालत में देख हुआ आगबबूला, और फिर..
विज्ञापन
एएसपी ब्रह्मपुरी विवेक यादव का कहना है कि तीनों आरोपी शातिर हैं और स्मैक बेचकर अवैध तरीके से धन अर्जित करते हैं। मुखबिर की सूचना पर ब्रह्मपुरी थाना पुलिस ने बिजली बंबा बाईपास से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनकी निशानदेही पर ही यह सारा सामान बरामद हुआ है। अभी पुलिस इनके अन्य साथियों की तलाश भी कर रही है। पूछताछ में पता चला है कि स्मैक बेचने वालों का मेरठ में बड़ा गैंग है।