फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bhakiyu march to Delhi: Ruckus over stopping farmers going to Noida, highway jammed, BKU leaders house arrest

भाकियू का दिल्ली कूच: नोएडा जाते किसानों को रोकने पर हंगामा, हाईवे जाम, भाकियू नेताओं को पुलिस ने किया नजरबंद

Wed, 04 Dec 2024 11:58 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Wed, 04 Dec 2024 11:58 AM IST
सार

मुजफ्फरनगर में नोएडा के किसान आंदोलन में भाग लेने जा रहे किसानों को खतौली के भंगेला चेकपोस्ट पर पुलिस ने रोक लिया।

विज्ञापन
Bhakiyu march to Delhi: Ruckus over stopping farmers going to Noida, highway jammed, BKU leaders house arrest
किसान नेता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर में नोएडा के किसान आंदोलन में भाग लेने जा रहे किसानों को खतौली के भंगेला चेकपोस्ट पर पुलिस ने रोक लिया। नाराज किसान धरने पर बैठ गए। पुलिस के साथ धक्का-मुक्की हुई। दिल्ली-दून हाईवे पर जाम लग गया।

विज्ञापन


भाकियू जिलाध्यक्ष नवीन राठी के नेतृत्व में किसान भंगला पहुंचे। एसडीएम बुढ़ाना  मोनालिसा जौहरी और सीओ खतौली रामाशीष यादव भी पुलिसबल के साथ पहुंच गए। किसानों को नोएडा जाने से रोक दिया।
विज्ञापन


इस दौरान किसान हाईवे पर ही धरना देकर बैठ गए। किसानों का कहना था कि उन्हें नोएडा जाने से रोका जा रहा है। करीब आधे घंटे तक हंगामे के बाद पुलिस ने किसानों को आगे के लिए रवाना कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Bhakiyu march to Delhi: Ruckus over stopping farmers going to Noida, highway jammed, BKU leaders house arrest
बिजनाैर में किसान नेता हाउस अरेस्ट - फोटो : अमर उजाला

नोएडा कूच कर रहे भाकियू नेताओं को पुलिस ने टोल पर रोका
सहारनपुर में छुटमलपुर में किसान आंदोलन में शामिल होने के लिए नोएडा कूच कर रहे भारतीय किसान यूनियन के नेताओं को पुलिस प्रशासन ने चमारीखेड़ा टोल प्लाजा पर रोक लिया। सुबह करीब 7:30 बजे जैसे ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रवक्ता चौधरी रघुवीर सिंह और जिला अध्यक्ष नरेश स्वामी का काफिला फतेहपुर थाना क्षेत्र में चमारी खेड़ा टोल प्लाजा पर पहुंचा तो यहां पहले से ही तैनात एसडीएम बेहट मानवेंद्र सिंह और सीओ शशि प्रकाश शर्मा ने उन्हें रोक लिया। 

इस दौरान पश्चिम प्रदेश प्रवक्ता चौधरी रघुवीर सिंह और जिला अध्यक्ष नरेश स्वामी क्या कहना था कि प्रशासन हठधर्मिता पर उतरा हुआ है। वे लोग केवल कुछ समर्थकों के साथ आंदोलन में शामिल होने जा रहे थे। पुलिस उन्हें जाने की इजाजत दे या फिर जेल भेजें। करीब एक घंटा तक टोल पर अधिकारियों और भाकियू नेताओं के बीच जद्दोजहद चलती रही लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। इसके बाद कार्यकर्ता टोल पर दरी बिछाकर धरना देकर बैठ गए। 

Bhakiyu march to Delhi: Ruckus over stopping farmers going to Noida, highway jammed, BKU leaders house arrest
नेता हाउस अरेस्ट - फोटो : अमर उजाला
बागपत में पुलिस अलर्ट, कई नेताओं को नजरबंद किया
नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे के जीरो पॉइंट पर महापंचायत  को सफल बनाने के लिए बागपत जिले से भाकियू कार्यकर्ता और  पदाधिकारियों कां पुलिस ने नजरबंद किया। भारतीय किसान यूनियन  दिल्ली एनसीआर के महासचिव प्रदीप धामा को बागपत के राष्ट्र वंदना चौक से पुलिस ने घेराबंदी कर हिरासत में लिया। इसके आलावा मविकलां, ढिकाैली, अग्रवाल मंडी टटीरी से कार्यकर्ताओं को नजरबंद किया।

अग्रवाल मंडी टटीरी कस्बे में भारतीय किसान यूनियन के के कार्यकर्ताओं को नोएडा जाने से रोकने के लिए भारतीय किसान यूनियन के जिला प्रवक्ता चौधरी हिम्मत सिंह को उनके घर पर पुलिस प्रशासन ने नजर बंद कर लिया जबकि भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता अंकित देवकांत शर्मा अंशु करण सिंह और पिंकी उदय राज सोनू विकास आशु आशु आदि को पुलिस प्रशासन ने भारतीय किसान यूनियन के कार्यालय पर रोक दिए

नजीबाबाद में किसान नेताओं को घर पर किया नजर बंद 
संयुक्त किसान मोर्चा के ग्रेटर नोएडा कूच आह्वान पर भारतीय किसान यूनियन टिकैत के नेताओं को पुलिस ने देर रात उनके घर पर ही नजर बंद कर दिया। किसानों नेताओं ने कहा कि किसानों का शोषण बर्दाश्त नहीं होगा नियोजित मांगों के आगे वह सरकार के किसी दबाव में नहीं आएंगे।

भारतीय किसान यूनियन टिकैत के गांव चमरौला निवासी पश्चिमी उत्तर प्रदेश सचिव दिनेश कुमार, गांव सराय आलम निवासी ब्लॉक अध्यक्ष अवनीश कुमार और शहजादपुर निवासी अजय कुमार को मंगलवार की देर रात नांगल पुलिस ने उनके घरों पर नजर बंद कर दिया। रति लगभग एक बजे पुलिस ने किसान नेताओं को ग्रेटर नोएडा कूच करने के संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान के बाद नजरबंद किया।

किसान नेताओं ने कहा कि किसानों की न्यायोचित मांगों को दबाने के लिए सरकार द्वारा उन्हें धरना प्रदर्शन को जाने से जबरन रोका जा रहा है। उधर, भाकियू के युवा नेता सरदार वरिंदर सिंह बांठ ने भी सरकार और प्रशासन की किसानों को अधिकारों के लिए आंदोलन से रोके जाने की नीति की आलोचना की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed