फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Police arrested Lawrence Vishnoi gang shooter Ravi in encounter, he is close to Sunny Kakran

Meerut: एसटीएफ की मुठभेड़ में पकड़ा गया लॉरेंस विश्नोई का गुर्गा रवि, सनी काकरान का है करीबी

Sat, 16 Sep 2023 12:00 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 16 Sep 2023 12:00 PM IST
सार

मेरठ में शनिवार सुबह इंचौली क्षेत्र में मुठभेड़ में एसटीएफ ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के बदमाश रवि को गिरफ्तार कर किया है। वह गैंगस्टर सनी काकरान का करीबी बताया गया है।

विज्ञापन
Meerut: Police arrested Lawrence Vishnoi gang shooter Ravi in encounter, he is close to Sunny Kakran
गिरफ्तार बदमाश रवि - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मेरठ में पुलिस ने मुठभेड़ में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सनी काकरान के करीबी रवि को गिरफ्तार किया है। बताया गया कि आरोपी बदमाश पर यूपी एसटीएफ ने 50 हजार का इनाम रखा है। आरोपी ने इंचौली में कारोबारी से रंगदारी मांगी थी। 

विज्ञापन


एसटीएफ फील्ड यूनिट और इंचौली पुलिस की संयुक्त टीम ने शुक्रवार रात लॉरेंस विश्नोई के गुर्गे और 50 हजार के इनामी दौराला निवासी रवि पुत्र मुकेश को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। वह सनी काकरान गैंग का सदस्य भी है। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Mission 2024: जयंत चौधरी को हुआ बुखार, मेरठ में भाईचारा सद्भावना सम्मेलन स्थगित, धरी रह गईं तैयारियां 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसटीएफ के निरीक्षक सुनील कुमार के नेतृत्व में एसटीएफ और इंचौली थाना प्रभारी सूर्यदीप सिंह की टीम के संयुक्त टीम ने उसे थाना इंचौली क्षेत्र से रंगदारी मांगने और फायरिंग करने के मामले में दबोचा है। उसके पास से एक तमंचा, चार कारतूस, एक खोखा और एक बाइक भी बरामद की है। उस पर डकैती, लूट, हत्या के प्रयास, रंगदारी मांगने जैसे करीब 10 मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed