फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut police arrested five crooks in an encounter, two badmash injured

यूपी: मेरठ पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचे 5 बदमाश, दो के पैर में लगी गोली, लूटे गए रुपये व जेवरात बरामद

Sat, 20 Jul 2019 01:41 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 20 Jul 2019 01:41 PM IST
विज्ञापन
Meerut police arrested five crooks in an encounter, two badmash injured
मुठभेड़ में घायल बदमाश - फोटो : अमर उजाला

मेरठ के भटीपुरा में दंपती को घायल कर डकैती करने वाले पांच बदमाशों से देर रात ढाई बजे पुलिस की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में दो बदमाशों को गोली लगी है। पुलिस ने पांचों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। घायल बदमाशों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि पांचों बदमाश भटीपुरा में लूटे गए माल का रेलवे रोड स्थित जमुनिया बाग में बंटवारा कर रहे थे। तभी पुलिस ने घेराबंदी कर ली। पुलिस को देखकर बदमाशों ने फायर कर दिए। जवाबी फायरिंग में दो बदमाशों सरताज और सखावत को गोली लगी। इसके बाद पुलिस ने पांचों बदमाशों को पकड़ लिया। एसएसपी सहित अन्य अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली।

विज्ञापन

सीओ सदर कैंट संजीव देशवाल ने बताया कि रेलवे रोड थाने से करीब 200 मीटर दूर भटीपुरा मोहल्ले में व्यापारी जितेंद्र वाधवा (68) की आरा मशीन और लकड़ी की टाल है। इसे उन्होंने कल्लू नाम के युवक को किराये पर दे रखा है। इसी टाल पर सखावत काम करता है। सखावत ने रैकी कर सरताज और अन्य तीन साथियों के साथ मिलकर जितेंद्र के घर लूट की योजना बनाई थी। 

बुधवार रात पांचों बदमाशों ने जितेंद्र के घर धावा बोलकर जितेंद्र और उनकी पत्नी रिटायर शिक्षिका सरोज, मां फूलवती को बंधक बनाकर 70 हजार रुपये और लाखों रुपये के जेवरात लूट लिए थे। दंपती समेत सभी लोगों से मारपीट भी की थी। 

शुक्रवार देर रात करीब ढाई बजे थाना रेलवे रोड पुलिस को सूचना मिली कि पांचों बदमाश जमुनिया बाग में नकदी और जेवरात का बंटवारा कर रहे हैं। रेलवे रोड एसओ इंद्रपाल टीम के साथ मौके पर पहुंचे। यहां बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। सरताज और सखावत निवासी खत्ता रोड ब्रह्मपुरी को पैर में गोली लगी। 

सूचना पर एसएसपी अजय सहानी, एसपी सिटी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह, सीओ सदर कैंट संजीव देशवाल और अन्य थानों की फोर्स भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल बदमाशों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने दंपती के यहां से लूटे गए रुपये और जेवरात बदमाशों से बरामद कर लिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed