फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Police Accused of Breaking into House of Lone Woman in Meerut, Victim Submits CCTV Footage to SSP

Meerut: घर में अकेली थी महिला, पुलिसकर्मियों पर ताला तोड़कर घुसने का आरोप, एसएसपी कार्यालय पहुंची पीड़िता

Wed, 04 Feb 2026 05:46 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Wed, 04 Feb 2026 05:46 PM IST
सार

मेरठ के परीक्षितगढ़ क्षेत्र में एक महिला ने पुलिस पर रात में ताला तोड़कर घर में घुसने का आरोप लगाया है। पीड़िता सीसीटीवी फुटेज लेकर एसएसपी कार्यालय पहुंची और कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन
Meerut: Police Accused of Breaking into House of Lone Woman in Meerut, Victim Submits CCTV Footage to SSP
एसएसपी कार्यालय पहुंची महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र के खजुरी गांव की रहने वाली शीबा खातून ने पुलिसकर्मियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता शुक्रवार को सीसीटीवी फुटेज लेकर एसएसपी कार्यालय पहुंची और अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई। महिला का आरोप है कि घर में अकेली होने के बावजूद पुलिसकर्मियों ने जबरन ताला तोड़कर उसके घर में प्रवेश किया।

विज्ञापन


पीड़िता के अनुसार यह घटना 31 जनवरी की रात की है, जब वह घर में अकेली थी। अचानक कुछ पुलिसकर्मी उसके दरवाजे पर पहुंचे और दरवाजा खोलने के लिए दबाव बनाने लगे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत तीन दिन मेरठ में करेंगे प्रवास, तैयारियों में जुटा संघ परिवार

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला पुलिसकर्मी न होने पर दरवाजा खोलने से किया इनकार
शीबा खातून ने बताया कि कुछ पुलिसकर्मी वर्दी में थे जबकि कुछ सादी वर्दी में मौजूद थे। उसने महिला पुलिसकर्मी की मौजूदगी के बिना दरवाजा खोलने से मना कर दिया। इसके बाद आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने हथौड़े से दरवाजा तोड़ दिया और घर में घुस गए। यह पूरी घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसकी फुटेज लेकर वह एसएसपी कार्यालय पहुंची।

पति के मामलों के चलते आती रहती है पुलिस
पीड़िता ने बताया कि उसके पति मोहम्मद हसीन पर पहले से कुछ मुकदमे दर्ज हैं, जिस कारण पुलिस अक्सर पूछताछ के लिए घर आती रहती है। लेकिन इस बार पुलिस ने कानून की सीमाएं लांघते हुए जबरन घर में घुसने की कोशिश की।

उच्चाधिकारियों से कार्रवाई की मांग
एसएसपी कार्यालय में महिला ने अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस अधिकारियों ने शिकायत लेकर जांच कराने का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed