फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Plot coming in the middle of Link Road was purchased, NOC also received, construction will start soon

Meerut: लिंक रोड के बीच में आ रहा प्लॉट खरीदा गया, एनओसी भी मिली, दिवाली के बाद शुरू होगा निर्माण

Fri, 10 Oct 2025 09:56 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Fri, 10 Oct 2025 09:56 AM IST
सार

लिंक रोड बनने के बाद रेलवे रोड को बागपत से जोड़ेगी। इसके बीच में आशीर्वाद अस्पताल के बराबर वाला प्लॉट अड़चन बना हुआ, जिस पर रास्ता बनाया जाना था। एसके गुप्ता से इस प्लॉट का बैनामा मेडा के नाम करा लिया गया है। 

विज्ञापन
Meerut: Plot coming in the middle of Link Road was purchased, NOC also received, construction will start soon
मेरठ विकास प्राधिकरण। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रेलवे रोड को बागपत रोड से जोड़ने वाली लिंक रोड के दिवाली तक शुरू होने की उम्मीद है। बृहस्पतिवार को मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) के नाम आशीर्वाद अस्पताल के बराबर वाले प्लॉट का बैनामा हो गया। अब पहले फेज के अंतर्गत इस प्लॉट से सात मीटर चौड़ी सड़क शुरू की जाएगी। इस मार्ग पर आने वाली करीब 100 मीटर जमीन के लिए रक्षा विभाग की ओर से अनापत्ति दे दी गई है, इसके बाद मेडा ने सड़क निर्माण के लिए लोकनिर्माण विभाग को पत्र जारी कर दिया है।
विज्ञापन

 

बागपत रोड पर आशीर्वाद अस्पताल के बराबर में एसके गुप्ता का प्लॉट है। इस पर 6.9 मीटर चौड़ा रास्ता बनाया जाएगा। इसकी 62 वर्ग मीटर जमीन के लिए मेडा की ओर से एक करोड़ 11 लाख रुपये का मुआवजा दे दिया था। संपर्क मार्ग को बागपत रोड से जोड़ने के लिए नाले पर पाइप भी हाल ही में डाले गए थे। बागपत रोड मुख्य मार्ग की ओर से प्लॉट की दीवार तोड़ी जा चुकी है। अब पीछे की ओर से लोक निर्माण विभाग दीवार तोड़कर सड़क निर्माण शुरू करेगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडा उपाध्यक्ष संजय कुमार मीना ने बताया कि अस्पताल के बराबर वाले प्लॉट से पहले फेज में 7 मीटर चौड़ा रास्ता बनाया जाएगा। इसके लिए बुधवार को रजिस्ट्री की जानी थी लेकिन सर्वर डाउन होने के कारण नहीं हो सकी थी। बृहस्पतिवार को यह प्रक्रिया पूरी की गई। उन्होंने बताया कि प्राधिकरण ने अपने स्वामित्व का बोर्ड भूखंड पर लगा दिया है। रक्षा विभाग के अंतर्गत 100 मीटर जमीन के लिए अनापत्ति मिल गई है। ऐसे में मार्ग निर्माण के लिए लोनिवि को पत्र जारी किया गया है।
 
विज्ञापन

उधर, आशीर्वाद अस्पताल के मुआवजे के लिए सर्किल रेट में बदलाव के कारण फिर से मूल्यांकन किया गया। पहले यह 65 लाख रुपये था तो अब यह बढ़कर 95 लाख रुपये हो गया है। अस्पताल के मालिक डा. प्रदीप बंसल की ओर से लिंक रोड के रास्ते में आ रहे अस्पताल के हिस्से को तोड़ने के लिए शुक्रवार तक का समय लिया गया है। मुआवजा देने के बाद दूसरे फेज में अस्पताल वाले हिस्से से सात मीटर चौड़ा मार्ग निकाला जाएगा। उन्होंने पहले फेज के अंतर्गत दीपावली तक मार्ग शुरू होने की संभावना जताई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed