फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut players showed their strength in kick boxing competition

किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में मेरठ के खिलाड़ियों ने दिखाया दम

Mon, 01 Sep 2025 07:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Sep 2025 07:00 PM IST
विज्ञापन
Meerut players showed their strength in kick boxing competition
मोदीपुरम- किक बॉ​क्सिंग में पदक जीतकर लौटे ​खिलाड़ी।
मोदीपुरम। 27 अगस्त से 31 अगस्त तक राष्ट्रीय स्तर सब जूनियर किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता वाको इंडिया किक बॉक्सिंग फेडरेशन के तत्वावधान में तमिलनाडु के चेन्नई शहर में आयोजित हुई। प्रतियोगिता में 28 राज्य के दो से ज्यादा खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। उत्तर प्रदेश के 77 खिलाड़ियों का चयन वाको उत्तर प्रदेश किक बॉक्सिंग समिति प्रतियोगिता के माध्यम से किया गया। मेरठ के खिलाड़ियों में पल्लवपुरम फेस-1 के आदियोगी किक बॉक्सिंग एकेडमी के प्रशिक्षु सब जूनियर वर्ग में 27 किग्रा भार में आदित्य कपूर ने रजत और कांस्य, 36 किग्रा भार वर्ग में श्रीजा सिंह ने दो कांस्य, 27 किग्रा भार वर्ग में हर्षिता ने कांस्य, शार्वी सिंह ने दो कांस्य, तानिका ने 55 किग्रा में एक कांस्य प्राप्त किया। पुरुष वर्ग में सूर्यांश चौधरी ने 63 किग्रा भार वर्ग में रजत, चिराग, हेमंत कुमार, ऋषित, शिवा घोष ने अपने भार वर्ग में कांस्य पदक जीता। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed