फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut players have won two gold medals and three silver medals in Para National Games in Goa

Goa National Games: बेटियों ने जीते दो गोल्ड मेडल, मेरठ की झोली में तीन रजत भी आए, शहर में जश्न का माहौल

Fri, 12 Jan 2024 12:54 AM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 12 Jan 2024 12:54 AM IST
सार

Meerut News : पैरा नेशनल गेम्स में मेरठ की बेटियों ने दो गोल्ड मेडल जीते हैं। इनके अलावा मेरठ की झोली में तीन रजत पदक भी आए हैं। खिलाड़ियों की उपलब्धि से स्टेडियम और शहर में जश्न का माहौल है।

विज्ञापन
Meerut players have won two gold medals and three silver medals in Para National Games in Goa
मेरठ के खिलाड़ियों ने गोवा में जीते मेडल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोवा के पणजी में चल रहे 22वें पैरा नेशनल खेलों में मेरठ के खिलाड़ियों ने अपने इवेंट में दो स्वर्ण और तीन रजत पदक प्राप्त किए। रिया ने शॉटपुट में स्वर्ण पदक और प्रीति पाल ने 100 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता। इसके अलावा दीपिका ने शॉटपुट और क्लब थ्रो में रजत और अनुभव ने 100 मीटर दौड़ में रजत पदक जीता। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में भी जश्न का माहौल रहा। आज यानी शुक्रवार को भी शॉटपुट और डिस्कस थ्रो समेत कई खेलों में मेरठ के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।

विज्ञापन


दिसंबर में दिल्ली में हुए पैरा खेलो इंडिया में भी मेरठ के पैरा खिलाड़ियों ने 11 पदक प्राप्त किए थे। अब गोवा में हो रहे नेशनल खेलों में भी पदक आने शुरू हो गए हैं। मेरठ के कसेरूखेड़ा निवासी प्रीतिपाल ने 100 मीटर दौड़ इवेंट में स्वर्ण पदक प्राप्त किया।

विज्ञापन

सूरजकुंड निवासी रिया ने 8.30 मीटर थ्रो कर शॉटपुट में स्वर्ण पदक जीता। कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में ही प्रशिक्षण लेने वाले अनुभव ने 100 मीटर दौड़ में रजत पदक जीता। सलावा निवासी दीपिका ने शॉटपुट में रजत और क्लब थ्रो में रजत पदक प्राप्त किया।

शुक्रवार को भी कई खिलाड़ी डिस्कस, जेवलिन आदि इवेंट में प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिता में फातिमा को डिस्क्स व जेवलिन में, नितिन, अनमोल को शॉटपुट जेवलिन, प्रियांश को शॉटपुट, आयुष को डिस्कस में प्रतिभाग करना है। यह सभी खिलाड़ी एथलेटिक कोच गौरव त्यागी से प्रशिक्षण ले रहे हैं। उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी योगेंद्र पाल सिंह, उप क्रीड़ा अधिकारी जयप्रकाश यादव, उपक्रीड़ा अधिकारी भूपेंद्र यादव, एथलेटिक संघ के सचिव अनु कुमार, जिला क्रीड़ा भारती के जिलाध्यक्ष अश्वनी गुप्ता आदि ने बधाई दी।

विज्ञापन

शामली निवासी अक्षय ने जेवलिन में जीता कांस्य पदक
मूल रूप से शामली के जसाला निवासी अक्षय ने भी नेशनल खेलों में जेवलिन थ्रो में कांस्य पदक जीता। वह तीसरे स्थान पर रहे। 2007 में हर्ष फायरिंग के दौरान अक्षय घायल हो गए थे, जिस कारण उन्हें अपना बांया हाथ गंवाना पड़ा था। इसके बाद उन्होंने मेरठ में चौधरी चरण सिंह विवि में पढ़ाई के साथ-साथ खेलना भी शुरू किया। पहले वह फुटबॉल खेलते थे बाद में उन्होंने पैरा एथलेटिक खेलों में भाग लेना शुरू किया।

यह भी पढ़ें: Shamli News: ISI एजेंट कलीम का भाई तहसीम गिरफ्तार, फरार सदस्यों की तलाश जारी

वह कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में कोच गौरव त्यागी से ही प्रशिक्षण लिया। अब वर्तमान में वह दिल्ली में तैयारी कर रहे हैं। नेशनल खेलों में जेवलिन में कांस्य पदक मिलने पर उनके गांव में भी जश्न का माहौल है।

यह भी पढ़ें: Mission 2024: कांग्रेस ने मेरठ से किया चुनावी शंखनाद, इमरान मसूद बोले- राम हमारे आराध्य, हम सब राम के वंशज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed