{"_id":"6a16f7b07c07aed91707df8f","slug":"meerut-players-dominated-the-second-day-as-well-winning-four-medals-meerut-news-c-72-1-mct1009-153906-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: दूसरे दिन भी छाए मेरठ के खिलाड़ी, जीते चार पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: दूसरे दिन भी छाए मेरठ के खिलाड़ी, जीते चार पदक
विज्ञापन
पैरा एथलेटिक चैंपियनशिप में पदक प्राप्त करने वाली रिया, रितिका, फातिमा गौरव त्यागी के साथ
बंगलूरू में चल रही है 8वीं इंडियन ओपन इंटरनेशनल पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप
मंगलवार को भी मेरठ के खिलाड़ियों ने जीते थे चार पदक
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। बंगलूरू के श्री कांतीरवा स्टेडियम में आयोजित 8वीं इंडियन ओपन इंटरनेशनल पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में दूसरे दिन भी मेरठ की महिला पैरा खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता में पहले दिन भी मेरठ के खिलाड़ियों ने चार पदक जीते थे।
महिला लॉन्ग जंप टी-44 वर्ग में मेरठ की खिलाड़ी रितिका ने 3.71 मीटर की छलांग लगाकर रजत पदक अपने नाम किया। महिला भाला फेंक एफ-34 वर्ग में मेरठ की दीपिका रानी ने 13.39 मीटर भाला फेंककर रजत पदक जीता। मंगलवार को भी उन्होंने शॉट पुट में रजत पदक हासिल किया था। महिला शॉटपुट एफ-46 वर्ग में उत्तर प्रदेश की रिया सिंह ने 10.59 मीटर गोला फेंककर दूसरा स्थान हासिल किया।
महिला डिस्कस थ्रो एफ-56/57 वर्ग में फातिमा खातून ने 18.57 मीटर थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीता। इसी स्पर्धा में उत्तर प्रदेश की मीना विलास पिंगाने ने 21.00 मीटर थ्रो के साथ एफ-57 वर्ग में अच्छा प्रदर्शन किया। 2 दिन में मेरठ के खिलाड़ी अभी तक प्रतियोगिता में आठ पदक अपने नाम कर चुके हैं। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर मेरठ और उत्तर प्रदेश के खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी मेरठ जितेंद्र यादव, एथलेटिक्स कोच गौरव त्यागी आदि ने खिलाड़ियों को बधाई दी है।