फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut physiotherapist Dr. Amit Chikara died by heart attack today,

Meerut: फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. अमित चिकारा की अचानक हुई मौत, हाल ही में स्वास्थ्य सेवा के लिए मिला था अवॉर्ड

Sat, 03 Dec 2022 01:25 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 03 Dec 2022 01:25 PM IST
सार

मेरठ के फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. अमित चिकारा की आज सुबह अचानक मौत होने से स्वास्थ्य विभाग में शोक है। बताया कि वह रात को सही-सलामत सोए थे लेकिन सुबह उठ नहीं पाए और सोते ही रह गए। शहर के वरिष्ठ चिकित्सक उनके आवार पर पहुंचे हैं। 

विज्ञापन
Meerut physiotherapist Dr. Amit Chikara died by heart attack today,
सुनील गावस्कर के साथ डॉ. अमित चिकारा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के गंगानगर में रहने वाले शहर के फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. अमित चिकारा की शनिवार सुबह अचानक मृत्यु हो गई। डॉ. अमित चिकारा को अक्टूबर माह में ही ग्लोबल हेल्थ केयर एक्सीलेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया था। पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने उन्हें फिजियोथैरेपिस्ट के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए यह प्रदान किया था। डॉ. अमित चिकारा इंडियन एसोसिएशन फिजियोथैरेपिस्ट के अध्यक्ष के रूप में कार्य कर रहे थे।

विज्ञापन


गंगानगर डिवाइडर रोड पर क्लीनिक चलाने वाले वरिष्ठ फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. अमित चिकारा का शुक्रवार रात हार्टअटैक के चलते निधन हो गया। सुबह पत्नी जगाने पहुंचे तो मामले की जानकारी हुई।
विज्ञापन


शहर के जाने-माने फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. अमित चिकारा गंगानगर डिवाइडर रोड पर स्थित आरपीजी हाइट में पत्नी रेनू चिकारा वह बच्चों के साथ रहते थे। वह डिवाइडर रोड पर ही दीप रेस्टोरेंट के बराबर में क्लीनिक चलाते थे। उनकी पत्नी रेनू चिकारा एक विद्यालय में शिक्षिका हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक शनिवार सुबह करीब 6:00 बजे पत्नी उन्हें कमरे में जगाने पहुंचे, तो वह नहीं उठे। जिसके बाद बराबर में ही स्थित दिव्य ज्योति हॉस्पिटल से डॉक्टरों को बुलाया गया। जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर उनकी मौत का कारण हार्ट अटैक बता रहे हैं।

परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार करीब चार साल पहले भी अमित चिकारा को हार्ट अटैक आया था। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अभी वह पूरी तरह स्वस्थ थे और क्लीनिक चला रहे थे। उनकी मौत की खबर पर शहर के वरिष्ठ डॉक्टर, परिचित परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे।

अंतरराष्ट्रीय अवार्ड से सम्मानित हो चुके डॉ. अमित चिकारा
वरिष्ठ फिजियोथैरेपिस्ट डॉ.अमित चिकारा शहर के जाने-माने डॉक्टरों में आते थे। 2020 में दिल्ली में हुए एक कार्यक्रम में उन्हें 'चॉइस अवार्ड ऑफ एशिया 2020' से सम्मानित किया गया था। इसके अलावा भी उन्हें कई अवार्ड मिल चुके हैं। वही कोरोना के समय उन्होंने जरूरतमंदों को खाना, दवाइयां पहुंचाने का काम भी किया था।

स्वास्थ्य विभाग के लिए बड़ी क्षति 
आईएमए के पूर्व अध्यक्ष डॉ .जेवी चिकारा ने बताया कि उनका ब्लड प्रेशर काफी ज्यादा रहता था। दोपहर दो बजे सूरजकुंड श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। 
फिजियोथेरेपिस्ट डाॅ. मोहित शर्मा ने डॉ. चिकारा की मौत पर दुख व्यक्त करते हुए बताया कि काफी संख्या में शहर के चिकित्सक उनके अंतिम संस्कार में शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed