फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Photo of Siwalkhas MLA Haji Ghulam Mohammad offering havan goes viral, news of conversion spread

Meerut: विधायक गुलाम मौहम्मद ने किया हवन, लगवाया तिलक, धर्म परिवर्तन की फैली खबर, लोग बोले-ऐसी क्या मजबूरी थी

Tue, 06 May 2025 08:23 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Tue, 06 May 2025 08:23 PM IST
सार

सिवालखास विधानसभा से रालोद विधायक गुलाम मौहम्मद हवन में आहुति डाल रहे हैं और माथे पर तिलक लगवा रहे हैं। इस संबंध में फोटो और ऑडियो वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
Meerut: Photo of Siwalkhas MLA Haji Ghulam Mohammad offering havan goes viral, news of conversion spread
हवन में आहुति डालते विधायक गुलाम मौहम्मद। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिवालखास से रालोद विधायक हाजी गुलाम मौहम्मद का हवन करते फोटो वायरल हो गया। खबर फैल गई कि विधायक ने धर्म परिवर्तन कर लिया है। वहीं विधायक ने इसे अफवाह बताते हुए विपक्ष की चाल बताया।
विज्ञापन

 

Meerut: Photo of Siwalkhas MLA Haji Ghulam Mohammad offering havan goes viral, news of conversion spread
तिलक लगवाते गुलाम मौहम्मद। - फोटो : अमर उजाला
सिवालखास विधानसभा के कई व्हॉट्सएप ग्रुपों में मंगलवार को रालोद विधायक हाजी गुलाम मौहम्मद के हवन करते हुए कई फोटो वायरल हो गए। एक फोटो में विधायक हवन में आहुति दे रहे हैं। दूसरे फोटो में एक महिला विधायक को तिलक कर रही है। फोटो के कैप्शन में विधायक के धर्म परिवर्तन करने की बात लिखी है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

व्हॉट्सएप ग्रुपों में विधायक के फोटो वायरल होने पर उनका विरोध शुरू हो गया। एक समुदाय के लोग विधायक का बहिष्कार करने तक की बात कहने लगे। वहीं, एक ऑडिया भी वायरल हो रही है। इसमें सरूपुर के एक गांव का युवक इस बात की निंदा करते हुए विधायक से सवाल कर रहा है। वह विधायक से कहा रहा है कि ऐसी क्या मजबूरी थी कि आपने धर्म परिवर्तन कर लिया। 
 
विज्ञापन

इसके जवाब में विधायक बोल रहे हैं कि ऐसी कोई तलवार गर्दन पर नहीं थी। वह युवक को समझा रहे हैं कि उन्होंने कोई धर्म परिवर्तन नहीं किया है। यह सब उन्हें बदनाम करने की विरोधियों की चाल है। वायरल ऑडियो में विधायक बोल रहे है कि धर्म परिवर्तन दिल से होता है। इस संबंध में जब विधायक से बात करने के कोशिश की गई, तो उनका फोन बंद था। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed