{"_id":"673f325693fbe827a8086d5f","slug":"meerut-phd-will-be-done-in-ccsu-on-dr-nawaz-deobandi-and-his-poetry-student-mohammad-haroon-gets-approval-2024-11-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: डॉ. नवाज देवबंदी और उनकी शायरी पर सीसीएसयू में होगी पीएचडी, छात्र मोहम्मद हारून करेंगे शोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: डॉ. नवाज देवबंदी और उनकी शायरी पर सीसीएसयू में होगी पीएचडी, छात्र मोहम्मद हारून करेंगे शोध
Thu, 21 Nov 2024 07:47 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Thu, 21 Nov 2024 07:47 PM IST
सार
मोहम्मद हारून सीसीएसयू के उर्दू डिपार्टमेंट के अध्यक्ष असलम जमशेदपुरी की निगरानी में थीसिस तैयार करेंगे।
विज्ञापन
डॉ. नवाज देवबंदी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रख्यात शायर डॉ. नवाज़ देवबंदी से मोहब्बत करने वालों के लिए एक खुशखबरी है। चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी मेरठ में मोहम्मद हारून नाम के छात्र को डॉ. नवाज़ की शायरी और उनके व्यक्तित्व पर पीएचडी करने के लिए मंजूरी मिली है।
विज्ञापन
मोहम्मद हारून चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी के उर्दू डिपार्टमेंट के अध्यक्ष और प्रख्यात स्कॉलर डॉ. असलम जमशेदपुरी की देखरेख में अपनी थीसिस (शोध पत्र) तैयार करेंगे। मोहम्मद हारून 2017 में डॉ. मोहम्मद आसिफ खान की देखरेख में डॉ. नवाज़ पर स्नातकोत्तर का शोध लिखकर गौतमबुद्ध यूनिवर्सिटी नोएडा से डिग्री प्राप्त कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
डॉ. नवाज़ देवबंदी आसान भाषा में बेहतरीन शायरी करने के लिए पूरी दुनिया में अलग पहचान रखते हैं। उन्हें जितना पसंद उर्दू बोलने वाले करते हैं, उतना ही प्रेम हिंदी भाषी लोग भी करते हैं। शायरी के अलावा डॉ. नवाज़ देवबंदी बालिका शिक्षा के लिए किए जा रहे कार्यों के लिए भी जाने जाते हैं। उन्होंने बालिकाओं को मॉडर्न एजुकेशन देने के लिए देवबंद में नवाज गर्ल्स पब्लिक स्कूल (इंग्लिश मीडियम) की स्थापना की। कुछ समय पहले ही डॉ. नवाज़ के जीवन, शायरी और शैक्षिक सेवाओं पर डॉ. अलिफ नाजिम ने "ज़र्राह नवाज़ी" नामक पुस्तक तैयार की थी।