फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut PFI Case: Police has sent to jail of accused Shaukat Ali

मेरठ: शौकत अली को भेजा जेल, चाचा-भतीजे को पीटकर किया था घायल, PFI से जुड़ा है मामला

Fri, 07 Oct 2022 05:27 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 07 Oct 2022 05:27 PM IST
सार

मेरठ में PFI पर टिप्पणी करने के आरोप में चाचा-भतीजे को पीटने वाले शौकत अली को भी जेल भेज दिया है। इससे पहले हैविन को जेल भेजा गया था।

विज्ञापन
Meerut PFI Case: Police has sent to jail of accused Shaukat Ali
घायल युवक। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ के गंगानगर में नगला शेखू गांव के मामले में पुलिस ने हैविन खान के बाद नामजद आरोपी शौकत अली को भी जेल भेज दिया है। पुलिस ने दो दिन पहले हैविन खान और शौकत अली को मारपीट के मामले में गिरफ्तार किया था। कोर्ट से दोनों को जमानत मिल गई थी। हिंदू संगठन और पीड़ित परिवार में आक्रोश को देखते हुए इंचौली पुलिस ने दोनों को फिर से गिरफ्तार करके कार्रवाई की है।

विज्ञापन


मामले ने पकड़ा था तूल
इंचौली के गांव नंगला शेखू में दो वर्गों के बीच हुए संघर्ष का मामला गुरुवार को तूल पकड़ गया था। आरोपी हैविन खान और शौकत अली को जमानत मिलने पर दूसरे पक्ष के लोगों ने दिन में एसएसपी ऑफिस पर हंगामा किया था। आरोप है कि इंचौली पुलिस ने कमजोर धारा लगाकर आरोपियों को बचाने का प्रयास किया। गुस्साए ग्रामीणों ने रात में कलक्ट्रेट पर धरना दिया। उन्होंने मुकदमे में धारा 307 बढ़ाकर नामजद आरोपियों की गिरफ्तार की मांग की थी।
विज्ञापन


नंगला शेखू निवासी हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता कुलदीप सैनी और उनके भतीजे पवन पर मंगलवार रात में हमला हो गया था। आरोप है कि पीएफआई पर टिप्पणी करने को लेकर सपा कार्यकर्ता हैविन खान, शौकत अली व उनके परिवार ने चाचा-भतीजे को घायल कर दिया था। दोनों जिला अस्पताल में भर्ती हैं। इंचौली पुलिस ने हैविन खान और शौकत को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उनको जमानत मिल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: गजब हाल: पुलिस चौकी पर 80 हजार लोगों की जिम्मेदारी, पर आठ साल से दर्ज नहीं हुई FIR, चौंका देगी ये रिपोर्ट

वहीं कुलदीप सैनी पक्ष के लोग गुरुवार को समाजसेवी सचिन सिरोही के साथ एसएसपी ऑफिस पहुंचे। एसएसपी ने सचिन सिरोही, नंगला शेखू प्रधान मोनू और पीड़ित परिवार के तीन लोगों को बुलाकर बात की। उन्होंने आश्वासन दिया कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी। इसके बावजूद ग्रामीण संतुष्ट नहीं हुए। वह सचिन सिरोही के साथ डीएम से मिलने पहुंच गए। डीएम के नहीं मिलने पर सचिन और करीब 150 ग्रामीण कलक्ट्रेट पर धरना देकर बैठ गए। वहीं रात नौ बजे एडीएम सिटी दिवाकर सिंह, सीओ सिविल लाइन देवेश सिंह, सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया ग्रामीणों को मनाने पहुंचे थे। 

कार्रवाई नहीं होने तक चलेगा धरना 
समाजसेवी सचिन सिरोही का कहना है कि पीड़ित परिवार की पांच मांगें हैं। इनमें आरोपियों पर धारा 307 लगे, उनकी गिरफ्तारी हो, पीड़ित परिवार को सुरक्षा मिले, नामजद हैविन खान की संपत्ति की जांच हो व इंचौली पुलिस पर कार्रवाई हो। मांगें पूरी होने के बाद ही ग्रामीण धरने से उठेंगे। तीन दिन पहले कुलदीप ने जान का खतरा बताकर इंस्पेक्टर इंचौली से शिकायत की थी। इसके बाद यह कार्रवाई हुई। 

यह भी पढ़ें: दीपक हत्याकांड: मंत्री के सामने फूट-फूटकर रोने लगे पीड़ित पिता, उठाई ये बड़ी मांग, भावुक हुए लोग

एक-दूसरे पर लगा रहे आरोप 
कुलदीप पक्ष के लोगों का कहना है कि पीएफआई पर टिप्पणी करने को लेकर विवाद हुआ है। दूसरे पक्ष के हैविन खान ने कहा कि रंजिश में विवाद हुआ है। उनके परिवार की बेटी से छेड़छाड़ हुई थी। 

हैविन के बाद शौकत अली को भी जेल भेज दिया गया है। कुछ लोग बेवजह तूल देने का प्रयास कर रहे हैं। कुलदीप पक्ष के लोगों की मांग पर मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी। - केशव कुमार, एसपी देहात

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed