फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: people of female side filed a case against five including husband in case of dowry

UP: मायके में फोन कर पीड़िता बोलीं, ये मुझे मार देंगे, आकर बचा लो, पुलिस के सामने भी दिखाई दबंगई

Sat, 12 Aug 2023 05:19 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 12 Aug 2023 05:19 PM IST
सार

Meerut News : दहेज के लिए विवाहिता के साथ मारपीट कर गला दबाने का प्रयास किया।पीड़ित महिला ने मायके वालों को फोन कर कहा कि ये मुझे मार देंगे, आकर बचा लो।

विज्ञापन
Meerut: people of female side filed a case against five including husband in case of dowry
मेरठ पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के हस्तिनापुर में कस्बे की अनाज मंडी निवासी एक महिला ने पति सहित ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज उत्पीड़न एवं जान से मारने का आरोप लगाते हुए पांच लोगों के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन


ग्राम राछौती थाना मुंडाली निवासी अंजलि पुत्री गंगाराम सिंह की शादी वर्ष 2013 में कस्बे की अनाज मंडी निवासी सुमित कुमार पुत्र ध्यान सिंह के साथ हिंदू रिति-रिवाज के साथ हुई थी। शादी के समय उसकी ससुराल पक्ष के लोगों ने उसके पति को रोडवेज बस में सरकारी कंडक्टर होना बताया था। आरोप है कि धोखे में रखकर शादी की गई थी। 

विज्ञापन

शादी के बाद से ही उसका पति और उसके ससुराल पक्ष के देवर, सास, ससुर और ननद आए दिन मारपीट व मानसिक उत्पीड़न करते आ रहे हैं। शुक्रवार को दोपहर लगभग एक बजे सुसरालियों द्वारा मारपीट की गई और जान से मारने की नियत से गला दबाने का प्रयास किया किया। इस दौरान महिला ने किसी तरह अपनी जान बचाई और मायके वालों को फोन कर जानकारी दी। उसने फोन पर अपने मायके वालों से कहा कि ये लोग आज मुझे जान से मार देंगे। यहां आकर मुझे बचा लो। 

इसके बाद उक्त महिला के भाई और भाभी ने डायल 112 पर फोन किया। साथ ही थाना इंचार्ज को सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची थाना पुलिस और परिवार के लोगों ने उसे सुरक्षित बचाया। पीड़ित महिला ने बताया कि ससुराल पक्ष के लोगों ने पुलिस के सामने ही मेरे भाई को जान से मारने की धमकी दी। उसने ससुराल पक्ष के लोगों पर मारपीट का आरोप भी लगाया। 

यह भी पढ़ें: एक दौड़ देश के नाम:  प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह बोले- स्वर्णिम दौर है, इसी माटी से उठी थी आजादी की चिंगारी

विज्ञापन

इस मामले में उक्त महिला ने पति सुमित उर्फ सोनू, देवर अमित उर्फ मोनू, ससुर ध्यान सिंह, सास विद्या देवी, ननंद सोनिया के खिलाफ दहेज उत्पीड़न एवं जान से मारने के संबंध में मुकदमा दर्ज कराया है।

यह भी पढ़ें: दंपती की हत्या: असुर और मिर्जापुर वेब सीरीज को देखकर की वारदात, यूट्यूब से सीखे पुलिस से बचने के तरीके

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed