फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: people flouting fire safety standards in City, notice to 250 building owners

Meerut: आग के मुहाने पर शहर, मानकों की उड़ा रहे धज्जियां, 250 भवन मालिकों को नोटिस

Sat, 08 Apr 2023 10:54 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 08 Apr 2023 10:54 AM IST
सार

मेरठ में हाल ही में दमकल विभाग की तरफ से करीब 250 ऐसे भवन मालिकों को नोटिस जारी किए गए हैं जो दमकल विभाग के मानकों पर खरे नहीं उतर रहे हैं। इन्हें मानक पूरे करने की चेतावनी दी गई है।

विज्ञापन
Meerut: people flouting fire safety standards in City, notice to 250 building owners
आग बुझाता दमकल कर्मी - फोटो : fire in meerut

विस्तार

कभी दिल्ली तो कभी कानपुर समेत अन्य शहरों से आग की खबरें आती हैं, जिसमें जान-माल दोनों की हानि होती है। इन हादसों के पीछे क्या वजह रहती है, यह जानने के बावजूद लोग जागरूक नहीं हो रहे। हैरानी की बात यह है कि महानगर भी आग के मुहाने पर बैठा हुआ है, जहां कभी भी आग की बड़ी घटना हो सकती है क्योंकि यहां के लोग भी आग की घटना को लेकर सतर्क नहीं हैं। हाल ही में दमकल विभाग की तरफ से ऐसे करीब 250 भवन मालिकों को नोटिस जारी किए गए हैं। यह ऐसे भवन हैं, जो दमकल विभाग के मानकों पर पूरा नहीं उतर रहे। किसी भवन में अग्निशमन यंत्र नहीं है तो कोई अन्य मानकों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। यह स्थिति तब है, जब दमकल विभाग की तरफ से आए दिन जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। दमकल विभाग की ओर से मानक पूरे करने को चेताया गया है।

विज्ञापन


आग रोकने के लिए संसाधन 
दमकल विभाग के पास 11 फायर टेंडर, तीन बुलेट बाइक, जो तंग स्थानों पर आगजनी की घटना में इस्तेमाल की जाती हैं, एक फोम टेंडर और चार वाटरमिस्ट हैं। दमकल विभाग का दावा है कि आगजनी की कोई भी घटना होती है तो दमकल विभाग हर परिस्थितियों से निपटने के लिए तैयार है।
विज्ञापन

 
यह भी पढ़ें:  Meerut News Live: सैकड़ों घर-दुकानें तोड़ने की तैयारी,व्यापारियों में खलबली, अप्रैल में सबसे गर्म रहा शुक्रवार

विज्ञापन
विज्ञापन

आठ हजार लीटर एआरएएफएफएफ मिला
अक्सर गर्मियों के मौसम में आग की घटनाएं अधिक होती हैं। ऐसे में दमकल विभाग को करीब आठ हजार लीटर एआरएएफएफएफ (अल्कोहल रेसिसडेंट एक्युस फिल्म फोर्मिंग फोम) मिली है। इस फोम की खासियत यह है कि यदि किसी केमिकल की वजह से आग ज्यादा लगी हो तो इससे तुरंत काबू हो जाता है। 

यहां लग चुकी भीषण आग
जिले में आगजनी की कई घटनाएं भी हो चुकी हैं। कुछ समय पहले फिटकरी गांव में केमिकल की फैक्ट्री  और लिसाड़ी गेट एरिया में कपड़ा फैक्ट्री में भीषण आग लग गई थी। इसके अलावा भी आग की काफी घटनाएं हो चुकी है।

मानक पूरे नहीं करने पर 250 भवन मालिकों को नोटिस जारी किए गए हैं। अधिकतर आगजनी की घटना शार्टसर्किट से होती हैं। लोगों से अपील है कि नियमों का पालन करें, जिससे आगजनी की घटनाओं से बचाव हो सके। विभाग की तरफ से लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है।  14 से 20 अप्रैल तक अग्निशमन सेवा सप्ताह भी मनाया जाएगा। - संतोष कुमार राय, मुख्य अग्निशमन अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed