फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Peon Found Dead Inside Tractor Agency Office in Daurala, Cause of Death Unclear

Meerut: दौराला में ट्रैक्टर एजेंसी के दफ्तर में चपरासी की संदिग्ध मौत, सुबह कार्यालय में मिला शव

Thu, 18 Dec 2025 05:16 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Thu, 18 Dec 2025 05:16 PM IST
सार

दौराला स्थित ट्रैक्टर एजेंसी के कार्यालय में 25 वर्षीय चपरासी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा होगा।

विज्ञापन
Meerut: Peon Found Dead Inside Tractor Agency Office in Daurala, Cause of Death Unclear
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के दौराला कस्बे में स्थित राजधानी ट्रैक्टर एजेंसी के कार्यालय में बृहस्पतिवार सुबह चपरासी का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव एजेंसी के अंदर पड़ा मिला। साथी कर्मचारी ने घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम पहुंची।
विज्ञापन


चार साल से एजेंसी में करता था काम
मृतक की पहचान अजय (25 वर्ष) निवासी गांव अम्हेड़ा, थाना गंगानगर के रूप में हुई है। अजय पिछले चार वर्षों से ट्रैक्टर एजेंसी में चपरासी के पद पर कार्यरत था और रात में एजेंसी परिसर में ही सोता था।
विज्ञापन

 

रात में मोबाइल देख रहा था, सुबह मृत मिला
साथी कर्मचारी प्रेम ने बताया कि बुधवार देर रात करीब 10 बजे तक अजय मोबाइल देख रहा था। इसके बाद वह सो गया। बृहस्पतिवार सुबह जब प्रेम की आंख खुली तो उसने अजय को कार्यालय में मृत अवस्था में पड़ा देखा। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने की जांच
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है।
 

कोई चोट के निशान नहीं, पोस्टमार्टम का इंतजार
सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि मृतक के शरीर पर किसी प्रकार की चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। प्रारंभिक जांच में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ होगी।

शराब पीने का आदी बताया गया
पुलिस के अनुसार अजय डौरली स्थित एक इंटर कॉलेज में पढ़ाई करता था। बताया गया है कि वह शराब पीने का आदी था, हालांकि पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं से मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed