फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Overbridge will be built at Putha gate for Rs 50 crore

Meerut: पूठा फाटक पर 50 करोड़ में बनेगा ओवरब्रिज, रिठानी-वेदव्यासपुरी मार्ग पर जाम से मिलेगी राहत

Fri, 08 Nov 2024 11:01 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Fri, 08 Nov 2024 11:01 PM IST
सार

कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने रेलवे लाइन पर ओवरब्रिज बनाने का प्रस्ताव रेलवे को भेजा है। जल्द ही अनुमति मिलने की उम्मीद है। 

विज्ञापन
Meerut: Overbridge will be built at Putha gate for Rs 50 crore
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

मेरठ-गाजियाबाद रेलवे लाइन पर रिठानी-वेदव्यासपुरी मार्ग पर पूठा गांव में ओवरब्रिज बनेगा। रेलवे फाटक पर पुल बनने के बाद यहां पर लगने वाले जाम से राहत मिलेगी। इसके लिए 50 करोड़ रुपये का प्रस्ताव बना कर रेलवे विभाग को भेजा गया है। पुल बनने पर फाटक बंद कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन

रिठानी से वेदव्यासपुरी अब मुख्य मार्गों में शामिल हो गया है। यह मार्ग दिल्ली मार्ग को दिल्ली-हरिद्वार नेशनल हाईवे-58 को जोड़ता है। वेदव्यासपुरी के अलावा आरआरएफ का ट्रेनिंग सेंटर भी है। इसलिए इस मार्ग पर यातायात भी बहुत रहता है। यहां पर गांव पूठा में इंडियन ऑयल का डिपो भी है। इसके लिए अलग से रेलवे लाइन है। साथ ही इसके बराबर में मेरठ-गाजियाबाद-सहारनपुर मुख्य डबल रेल मार्ग है। ट्रेनों और मालगाड़ियों के आवागमन के कारण यहां पर अक्सर फाटक बंद रहने से जाम के हालत बने रहते हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसे देखते हुए कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने यहां रेलवे लाइन पर ओवरब्रिज बनाने का प्रस्ताव बना कर रेलवे विभाग को भेजा है। इस रेलवे फाटक का 700 मीटर लंबा दो लेन वाला ओवरब्रिज पुल बनाने के लिए 50 करोड़ रुपये की लागत आएगी। वैसे भी रेलवे की हर फाटक को बंद करने की योजना है। सभी रेलवे फाटकों पर अंडरपास और ओवरब्रिज बनाए जाएंगे। इस फाटक पर भी ओवरब्रिज बनने से यहां पर लगने वाले जाम से राहत मिलेगी। साथ ही यातायात बिना किसी अवरोध के सुलभता से गुजरेगा। विधायक अमित अग्रवाल का कहना है कि जल्द ही यह प्रस्ताव मंजूर होगा। इसके बाद रेलवे और उप्र सेतु निगम के द्वारा ओवरब्रिज का निर्माण कराया जाएगा।
 
विज्ञापन

जागृति विहार एक्सटेंशन तक 36 मीटर चौड़ी सड़क पर शुरू होगा काम
आवास एवं विकास परिषद जागृति विहार एक्सटेंशन योजना में विकास कार्य में तेजी लाने की तैयारी में है। एक व दो मंजिला मकान के लिए खोले गए पंजीकरण में लोगों ने काफी रुझान दिखाया है। कुटी चौराहे से योजना तक जाने वाले संकरे मार्ग को अब चौड़ा करने की तैयारी है। यह मार्ग 36 मीटर चौड़ा होगा, जिसके लिए पैमाइश का काम पूरा हो गया है। अगले महीने से निर्माण शुरू करने की तैयारी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed