{"_id":"630ddab69c6af47a3f78bb10","slug":"meerut-outsourcing-sanitation-workers-angry-over-various-demands","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut: विभिन्न मांगों को लेकर आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारियों का फूटा गुस्सा, नगरायुक्त की गाड़ी घेरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: विभिन्न मांगों को लेकर आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारियों का फूटा गुस्सा, नगरायुक्त की गाड़ी घेरी
Tue, 30 Aug 2022 03:14 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 30 Aug 2022 03:14 PM IST
सार
मेरठ में आउटसोर्सिंग सफाईकर्मियों का गुस्सा फूट पड़ा। सफाईकर्मियों ने वेतनवृद्धि समेत कई मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया। हालांकि नगरआयुक्त ने उन्हें वार्ता के लिए बुलाया और कहा कि उनकी सभी मांगों पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
सफाईकर्मियों की मांगे रखते प्रतिनिधि
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ में मंगलवार को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों ने निगम कार्यालय में धरना दिया। इस दौरान कर्मचारियों ने नगर आयुक्त की गाड़ी घेर ली और जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारियों के वेतन वृद्धि समेत कई मांगों को लेकर अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के नेतृत्व में सफाई कर्मचारियों ने नगर निगम धरना प्रदर्शन किया। नाराज सफाई कर्मचारी महिलाओं आयुक्त की गाड़ी घेर ली और जमकर नारेबाजी की। इसके बाद नगर आयुक्त ने सफाई कर्मचारी नेताओं के प्रतिनिधिमंडल को वार्ता के लिए बुलाया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Economic Corridor: बागपत में भूमि कब्जाने पहुंची टीम का विरोध, किसानों ने निकाली JCB की चाबी, फटकारी लाठियां
विज्ञापन
आधा घंटा चली दोनों पक्षों की वार्ता में नगर आयुक्त ने कहा कि उनकी सभी मांगों पर विचार किया जाएगा। आश्वासन दिया कि शीघ्र ही आउटसोर्स कंपनियों को बुलाकर सफाई कर्मचारी नेताओं के साथ वार्ता कराई जाएगी। इस दौरान शिवकुमार नाज दिनेश मनोज वैद्य प्रमोद कुमार राजू भैया विनोद कुमार बेचैन विनेश मनोठिया आदि मुख्य रहे।