फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut organization Hear the Silence sets a new footprint in society pm Modi says in Man ki baat

प्रधानमंत्री के 'मन की बात' कार्यक्रम में एक बार फिर चमका मेरठ, इस संस्था का किया जिक्र

Sun, 25 Aug 2019 12:27 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 25 Aug 2019 12:27 PM IST
विज्ञापन
Meerut organization Hear the Silence sets a new footprint in society pm Modi says in Man ki baat
मन की बात - फोटो : अमर उजाला

प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम में एक बार फिर यूपी के मेरठ का नाम चमका है। प्रधानमंत्री ने अपने कार्यक्रम के दौरान मेरठ की संस्था 'हियर दी साइलेंस' का जिक्र किया और कार्यक्रम के दौरान संस्था के कार्यकलापों के विजुअल दिखाए। वहीं मेरठ की दुकान पर लगे प्लास्टिक मुक्त रहने का संदेश देते बैनर का भी पीएम ने कार्यकम में जिक्र किया। 

विज्ञापन


मेरठ की 'हियर द साइलेंस' संस्था के सदस्य बस अड्डों रेलवे स्टेशन जैसी जगहों पर बेसहारा और वंचित लोगों को इलाज और भोजन मुहैया कराते हैं। संस्था के बैनर तले काम कर रही नेहा कक्कड़ ऐसे कई मरीजों का इलाज कर चुकी हैं, जिनकी जिंदगी गरीबी, बिमारी और भुखमरी के अंधेरे में गुम हो गई थी।
विज्ञापन


जल संरक्षण के लिए मिसाल बना 'क्लब 60', योग से नए आयाम रच रहीं शिक्षिका नेहा त्यागी 
विज्ञापन
विज्ञापन


नेहा ने ऐसे मरीजों के इलाज और पोषण का जिम्मा उठाया जिन पर किसी की नजर नहीं जाती। संस्था के जरिए वह पहले मरीज को चिकित्सा कैंप की सूचना देती हैं और फिर चिकित्सकों के साथ कैंप कर लोगों का इलाज करती हैं।

Meerut organization Hear the Silence sets a new footprint in society pm Modi says in Man ki baat
मन की बात - फोटो : अमर उजाला

इस संस्था के कार्यों की सराहना करने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने मेरठ की दुकानों पर लगे प्लास्टिक मुक्त बैनर का भी जिक्र किया। मेरठ की दुकानों को भी कार्यक्रम मन की बात में दिखाया गया। पीएम मोदी ने इस बार महात्मा गांधी की 150वी जयंती पर प्लास्टिक मुक्त अभियान को शुरू किए जाने का जिक्र किया है।  

बेटी की शादी में दादी कुंतीपाल को बुलाना नहीं भूले थे अरुण जेटली, सहारनपुर से था ये लगाव

गौरतलब है कि इससे पहले भी प्रधानमंत्री मोदी अपने कार्यक्रम 'मन की बात' में मेरठ की जल बचाने वाली संस्था 'क्लब 60' का जिक्र कर चुके हैं। इस संस्था में सभी सदस्य साठ वर्ष से ऊपर के हैं जो जल संरक्षण के लिए सराहनीय कार्य कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed