फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Notice to 25 people for closing the well in Mahabilveshwar Nath temple

Meerut: मंदोदरी के मंदिर पर विवाद फिर शुरू, भाजपा महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी समेत 25 आरोपों के घेरे में

Sun, 18 May 2025 10:58 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sun, 18 May 2025 10:58 AM IST
सार

महाबिल्वेश्वर नाथ भगवान जगन्नाथ मंदिर के मुख्य पुजारी और सेवा ट्रस्ट के लोगों के बीच विवाद फिर से तेज हो गया है। एनजीटी से विवेक रस्तोगी समेत 25 लोगों के खिलाफ नोटिस जारी होने की बात कही जा रही है। 

विज्ञापन
Meerut: Notice to 25 people for closing the well in Mahabilveshwar Nath temple
महाबिल्वेश्वर नाथ मंदिर का प्रवेश द्वार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भगवान जगन्नाथ जी की यात्रा के नजदीक आते ही एक बार फिर महाबिल्वेश्वर नाथ भगवान जगन्नाथ मंदिर के मुख्य पुजारी और सेवा ट्रस्ट के लोगों के बीच विवाद हो गया है। मंदिर में कुआं बंद करने का आरोप लगाते हुए पूर्व पार्षद दिनेश गोयल और मुख्य पुजारी गणेश दत्त शर्मा ने राष्ट्रीय हरित अभिकरण (एनजीटी) में शिकायत की। शनिवार को छावनी स्थित रेस्टोरेंट में आयोजित प्रेसवार्ता में दावा किया गया कि एनजीटी ने भाजपा मेरठ महानगर अध्यक्ष समेत 25 लोगों को नोटिस दिए हैं। यह वही मंदिर है जहां रावण की पत्नी मंदोदरी पूजा करती थी।
विज्ञापन

 

मुख्य पुजारी ने मंदिर में कुछ लोगों द्वारा किए गए अवैध कार्यों को उजागर करने का दावा किया। वहीं, पूर्व पार्षद ने बताया कि मंदिर परिसर में एक पुरातात्विक कुआं मौजूद है। यह स्वच्छ भूजल का स्रोत था। पूजा में भी कुएं के जल का प्रयोग होता था, लेकिन कुछ लोगों ने इसे भरकर बंद कर दिया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कुछ लोग फर्जी दस्तावेज बनाकर मंदिर की संपत्ति हड़पने की कोशिश कर रहे हैं। इसके खिलाफ एनजीटी में एक याचिका दायर की है। दिनेश गोयल और गणेश शर्मा ने दावा कि इसमें 25 लोगों को नोटिस जारी किया गया है। इनमें गणेश अग्रवाल, भाजपा महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी, पवन गर्ग, पारस गोयल, विजय गोयल, हरीश चंद जोशी, रूपक जोशी और कुछ प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी शामिल हैं।
 
विज्ञापन

उधर, दूसरे पक्ष के विजय गोयल और गणेश अग्रवाल ने बताया कि 2014 में स्वयं उन्होंने भी कुएं को बंद करने के बारे में जिलाधिकारी से शिकायत की थी। इस संबंध में तत्कालीन एसीएम ने जांच भी की थी। जांच में जिन लोगों के नाम सामने आए, वे लोग अलग हैं। प्रेसवार्ता कर आरोप लगाने वाले लोग भी उस पक्ष को जानते हैं। सभी आरोप निराधार हैं। गणेश अग्रवाल ने बताया कि 2014 में वह इस मंदिर समिति से जुड़े भी नहीं थे। इसके बावजूद उनके पास एनजीटी से नोटिस भिजवाए जा रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed