{"_id":"685904753908e482f604a41d","slug":"meerut-notice-of-income-tax-evasion-of-rs-67-90-lakh-received-in-the-name-of-labourer-2025-06-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: मजदूर के नाम आया 67.90 लाख की आयकर चोरी का नोटिस, पैन नंबर के जरिये किसी ने कर दिया फर्जीवाड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: मजदूर के नाम आया 67.90 लाख की आयकर चोरी का नोटिस, पैन नंबर के जरिये किसी ने कर दिया फर्जीवाड़ा
Mon, 23 Jun 2025 01:09 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Mon, 23 Jun 2025 01:09 PM IST
सार
किठौर के गांव निवासी आसिफ अली ने नोटिस मिलने पर आयकर विभाग से शिकायत की, तो दूसरा नोटिस भी आ गया। कोर्ट ने पुलिस को जांच कर कार्रवाई करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
फ्रॉड।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
Fraud Case: किठौर क्षेत्र के गांव बोंद्रा निवासी मजदूर आसिफ अली के नाम आयकर विभाग से 67.90 लाख के टैक्स चोरी का नोटिस आया तो वह घबरा गया। आयकर विभाग में संपर्क करने पर रिकॉर्ड ठीक कराने का आश्वासन दिया गया, लेकिन युवक के नाम दूसरा नोटिस भी जारी हो गया। पीड़ित ने कोर्ट के आदेश पर साइबर क्राइम थाने में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसपी क्राइम अवनीश कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
बोंद्रा गांव निवासी आसिफ अली ने कोर्ट में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह मजदूरी कर परिवार का गुजारा करता है। किसी व्यक्ति ने उसके पैन नंबर पर फर्जी कागज तैयार कर जीएसटी नंबर ले लिया। इस पर रिद्धि-सिद्धि एंटरप्राइजेज नाम की फर्म से दिसंबर 2018 से फर्जी तरीके से व्यापार किया जा रहा है। इसके जानकारी उसे तब हुई, जब कुछ दिन पहले आयकर विभाग का 67.90 लाख का आयकर वसूली का नोटिस उसके पास पहुंचा। पीड़ित नोटिस लेकर जली कोठी के निकट स्थित आयकर विभाग के कार्यालय पहुंचा और अधिकारियों से मिलकर समस्या बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
अधिकारियों ने पीड़ित को समस्या के निस्तारण का आश्वासन दिया। कुछ दिन बाद ही पीड़ित के पास दूसरा नोटिस पहुंच गया। आसिफ अली के अनुसार इस खाते से उसने कभी कोई ट्रांजेक्शन नहीं की है। इसकी शिकायत उसने पुलिस से की। आरोप है कि पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़ित ने अपने पैन नंबर पर फर्जी कागजात बनाकर फर्जीवाड़ा करने वाले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की। कोर्ट ने पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कर जांच के आदेश दिए थे।