{"_id":"5c1c858abdec2257171e7d97","slug":"meerut-no-records-of-jan-dhan-khata-accounts-with-banks","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: जनधन खाता योजना से खुली सरकार की पोल, लेनदेन का नहीं कोई रिकॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: जनधन खाता योजना से खुली सरकार की पोल, लेनदेन का नहीं कोई रिकॉर्ड
Fri, 21 Dec 2018 11:47 AM IST
कपिल kapil
वाहिद अली, अमर उजाला, मेरठ
वाहिद अली, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 21 Dec 2018 11:47 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी जनधन खाता योजना के तहत मेरठ जिले में साढ़े पांच लाख खाते खोले गये। नोटबंदी के बाद जनधन खातों में करोड़ों रुपया जमा हुआ तो केंद्र सरकार हरकत में आई और वित्त मंत्रालय ने खातों से लेनदेन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाते हुए खातों की जांच के आदेश दिए। लेकिन जांच तो दूर आज तक यह रिकॉर्ड भी बैंकों के पास नहीं है कि कितना लेनदेन इन खातों से हुआ है।
विज्ञापन
लेनदेन का आंकड़ा नहीं
सरकार ने ऐसे खातों की जांच की बात कही थी। लेकिन जांच तो बहुत दूर एलडीएम कार्यालय में इन खातों में लेनदेन का कोई आंकड़ा मौजूद नहीं है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार यह आंकड़ा क्षेत्रीय कार्यालय के पास ही होगा। कुल मिलाकर विभाग की बड़ी लापरवाही के कारण जनधन खातों में लेनदेन का आंकड़ा जुटाया ही नहीं गया। जबकि इन खातों से तब खूब लेनदेन हुआ। अधिकारियों के अनुसार जिले के 5.50 लाख ऐसे खातों में से औसतन 50 हजार खातों में हर माह करीब 50 करोड़ रुपये का लेनदेन होता है।
विज्ञापन
जिले में जनधन खातों की संख्या करीब 5.50 लाख है। लेकिन खातों में लेनदेन व जमा रकम के आंकड़े क्षेत्रीय कार्यालय से लेने पड़ेंगे। खातों की जिला स्तर पर जांच नहीं हो रही है। हो सकता जांच उच्च स्तर पर हो रही हो। - अविनाश तांती, एलडीएम
विज्ञापन
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/