{"_id":"69bf7855ce24012312014c88","slug":"meerut-no-one-can-spoil-anything-from-delhi-to-dehradun-threatened-and-beat-up-the-deputy-manager-2026-03-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: 'दिल्ली से देहरादून तक कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता', धमकी देकर टिकोला मिल के उप प्रबंधक व प्रबंधक को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: 'दिल्ली से देहरादून तक कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता', धमकी देकर टिकोला मिल के उप प्रबंधक व प्रबंधक को पीटा
Sun, 22 Mar 2026 10:34 AM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Mohd Mustakim
Updated Sun, 22 Mar 2026 10:34 AM IST
सार
बहसूमा स्थित अस्सा गांव के क्रय केंद्र पर मिल के उप महाप्रबंधक अविनाश कुमार और प्रबंधक अनुपम देओल के साथ क्षेत्र के ही युवकों ने मारपीट की। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
एफआईआर दर्ज। सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
टिकोला शुगर मिल के उप महाप्रबंधक अविनाश कुमार और प्रबंधक अनुपम देओल के साथ क्षेत्र के गांव अस्सा स्थित क्रय केंद्र पर गांव के ही चार नामजद समेत अन्य ने गाली-गलौज, मारपीट व तोड़फोड़ की। मिल अधिकारियों की ओर से थाना बहसूमा में तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है।
विज्ञापन
मिल के उप महाप्रबंधक अविनाश कुमार सिंह व प्रबंधक अनुपम देओल ने बताया कि शनिवार दोपहर करीब 11:30 बजे सूचना मिली कि गांव अस्सा स्थित संचालित गन्ना क्रय केंद्र पर जांच के लिए आए सरकारी अधिकारी पर कुछ लोग नाजायज काम के लिए दबाव बना रहे हैं। इस पर वह अस्सा गांव में गन्ना क्रय केंद्र पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोप है कि क्रय केंद्र पर पहुंचते ही पहले से ही गांव निवासी चार युवक व अज्ञात हाथों में लाठी-डंडे व धारदार हथियार से लैस खड़े थे। उन्होंने गाली-गलौज करते हुए हमला बोल कर घायल कर दिया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। उन्होंने तौल लिपिक की मशीन भी तोड़ दी।
आरोप है कि चार दिन पहले भी गांव के ही एक युवक ने उनके साथ गाली-गलौज कर अभद्र व्यवहार किया था। यह युवक अपराधी प्रवृत्ति का है। उसने धमकी दी है कि दिल्ली से देहरादून तक उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। मिल के उप महाप्रबंधक ने उक्त आरोपियों से जान-माल का खतरा बताया है। पुलिस मामले की तहकीकात में लगी है। सीओ मवाना पंकज लवानिया का कहना है कि मामले की जांच करने के बाद प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
ये भी देखें...
Meerut: एनसीईआरटी की 13000 नकली पुस्तकों के साथ तीन पकड़े, सप्लाई करने जा रहे थे मोदीनगर
ये भी देखें...
Meerut: एनसीईआरटी की 13000 नकली पुस्तकों के साथ तीन पकड़े, सप्लाई करने जा रहे थे मोदीनगर