फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   meerut night cerfue is trouble for service man

दिल्ली गुरुग्राम में नौकरी, 8 बजे का नाइट कर्फ्यू बना मुसीबत

Thu, 23 Jul 2020 01:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
meerut night cerfue is trouble for service man
मेरठ। दिल्ली एनसीआर की निजी कंपनियों में नौकरी करने वाले मेरठ के लोगों के लिए रात आठ बजे से शुरू होने वाला कर्फ्यू परेशानी बन गया है। इन लोगों का कहना है कि दिल्ली में ड्यूटी खत्म होने का समय शाम सात बजे से है, ऐसे में रात आठ बजे तक मेरठ अपने घर पहुंचना नामुमकिन है। रात के दस बज जाते हैं, ऐसे में मेरठ पुलिस नाइट कर्फ्यू का हवाला देकर कहीं चालान काट रही है तो कहीं अभद्रता और गालीगलौज करती है।
विज्ञापन

दरअसल मेरठ में बड़ी संख्या में ऐसे लोग हैं जो दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद में नौकरी करते हैं। ये लोग अपने वाहनों से दिल्ली से मेरठ अप-डाउन करते हैं। ऐसे में काम निपटाकर शाम 7 बजे के बाद ही ये लोग मेरठ अपने घर के लिए निकल पाते हैं। घर पहुंचते-पहुंचते रात के 10 या 11 बज जाते हैं। दिल्ली में रात 10 बजे से कर्फ्यू रहता है जबकि मेरठ में रात 8 बजे से नाइट कर्फ्यू शुरू हो जाता है। ऐसे में रास्ते में पुलिस इन नौकरी पेशा लोगों को रोककर परेशान करती है। कई बार तो पुलिसकर्मी अभद्रता और गाली गलौज तक उतर आते हैं। आईकार्ड दिखाने के बावजूद पुलिस किसी तरह की कोई छूट नहीं देती है।
विज्ञापन

5 हजार का ई चालान काटा
जागृति विहार निवासी रूपेश हौजखास दिल्ली में नौकरी करते हैं। अपनी कार से आते-जाते हैं। शाम सात बजे ड्यूटी खत्म होने पर मेरठ पहुंचने में दो घंटे से ज्यादा लग जाते हैं। रूपेश के अनुसार घर लौटते समय रात करीब 9 बजे रेलवे रोड चौराहे पर पुलिस ने रोक लिया और नाइट कर्फ्यू के नाम पर पांच हजार रुपये का ई-चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में नहीं दी एंट्री
सोनीपत निवासी प्रवीन वर्मा निजी कंपनी में जॉब करते हैं। टूरिंग जॉब होने के कारण इन्हें मेरठ और आसपास के जिलों में आना-जाना पड़ता है। बुधवार को वे कंपनी के काम सहारनपुर गए थे। मेरठ लौटते रात के साढ़े आठ बज गए। पुलिस ने उन्हें मेरठ की सीमा में घुसने नहीं दिया। पूरी रात गाड़ी में बिताई। अगली सुबह ही वे घर लौट पाए।
एक घंटे तक रोके रखा
गंगानगर निवासी अनुराग दिल्ली में एक फाइनेंस कंपनी में नौकरी करते हैं। फिलहाल उन्हें सप्ताह में दो दिन दफ्तर जाना होता है, लेकिन इसमें भी मेरठ का नाइट कर्फ्यू परेशानी बन गया। कार से घर लौटते रात के दस बज गए। सरधना अड्डा चौराहे पर पुलिस ने रोक लिया। आई कार्ड दिखाने के बावजूद पुलिसकर्मी नहीं माने और अभद्रता करने लगे। करीब एक घंटे तक पुलिस ने इन्हें रोके रखा। किसी से फोन करवाने के बाद उन्हें जाने दिया गया।
कार सीज कर दी
शास्त्रीनगर नगर निवासी मो. आरिफ का कहना है कि दिल्ली रोड पर एचआरएस चौक पर पुलिस ने नाइट कर्फ्यू की बात कहकर कार सीज कर दी। वे दिल्ली से अपने दफ्तर से लौट रहे थे।

नहीं होगी परेशानी
रात में 8 बजे के बाद कर्फ्यू के निर्देश हैं। ऐसे में पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया जा रहा है कि दिल्ली या दूसरे स्थानों से ड्यूटी करके मेरठ अपने घर लौटने वाले लोगों को परेशान न करें। ऐसे लोगों के वाहनों के चालान न करें। आईकार्ड या अन्य जानकारी लेकर उन्हें जाने दिया जाए। जितेंद्र श्रीवास्तव, एसपी ट्रैफिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed