फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: Youths were cheated in the name of job in health department

UP: स्वास्थ्य विभाग में नौकरी के नाम पर फर्जीवाड़ा, अफसरों में मचा हड़कंप, ऐसे खुली मामले की पोल

Sun, 05 Feb 2023 01:25 AM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sun, 05 Feb 2023 01:25 AM IST
सार

Meerut News : स्वास्थ्य विभाग में नौकरी के नाम पर फर्जीवाड़ा किया गया है। मामले की जानकारी लगने पर अफसरों में भी हड़कंप मच गया। जानिए मामले का खुलासा कैसे हुआ। 

विज्ञापन
Meerut News: Youths were cheated in the name of job in health department
एसएसपी रोहित सिंह सजवाण - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ में स्वास्थ्य विभाग में नौकरी के नाम पर ठगी के लिए कुछ लोगों ने फर्जीवाड़ा कर दिया। उन्होंने सोशल मीडिया पर भर्ती प्रक्रिया के फर्जी पत्र जारी कर दिए और आवेदन लेकर कुछ युवकों को साक्षात्कार के लिए भी बुला लिया गया। बाद में भर्ती प्रक्रिया निरस्त होना बताया गया तो युवकों का शक बढ़ा और उन्होंने इस खेल का खुलासा किया।

विज्ञापन


ऐसे युवक विकास भवन पहुंचे तो स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया। सिविल लाइन थाने में तहरीर दी गई। वहीं, सीएमओ डॉ. अखिलेश मोहन ने युवाओं को आगाह किया कि वे ऐसे किसी गिरोह से सावधान रहें। फिलहाल कोई भर्ती प्रक्रिया विभाग की ओर से नहीं कराई जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत बीएएमएस पदों पर भर्ती के नाम पर फर्जी नियुक्ति पत्र जारी किए गए। बाद में भर्ती को निरस्त भी दिखा दिया गया। कुछ युवक विकास भवन पहुंचे और इस फर्जीवाड़े के बारे में बताया। इसके बाद जिला कार्यक्रम प्रबंधक मनीष बिसारिया की ओर से सिविल लाइन थाने में तहरीर दी गई। इसमें बताया गया कि सोशल मीडिया पर मिशन निदेशक लखनऊ के नाम से फर्जी पत्र जारी किए गए। बीते माह 30 जनवरी को जारी फर्जी पत्र पर अफसरों के हस्ताक्षर भी दिखाए गए। डीएम को निर्देश के साथ पत्र प्रेषित दिखाया गया। इसमें स्वास्थ्य विभाग में की जाने वाली भर्ती प्रक्रिया निरस्त करने की बात कही गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: सपा कार्यालय पर बैनर देख भड़के मुस्लिम नेता, विवाद बढ़ने पर लगवाया आजम खान का फोटो, ये है मामला

विकास भवन पहुंचे युवकों ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया के नाम पर पत्र जारी करने के बाद उन्हें साक्षात्कार के लिए बुलाया जाना था, लेकिन बाद में भर्ती निरस्त करने का दावा किया गया। इसके बाद उन्हें शक हुआ कि कुछ गड़बड़ है। बाद में विकास भवन के कर्मचारियों ने सीएमओ कार्यालय को सूचना दी और एसएसपी रोहित सिंह सजवाण से भी शिकायत की गई।

यह भी पढ़ें: बागपत में सनसनीखेज वारदात: बेटे ने चाकू से किया मां का कत्ल, गांव में फैली दहशत, जांच में जुटी पुलिस

इस बारे में सीएमओ डॉ. अखिलेश मोहन ने बताया कि मामला संज्ञान में आने के बाद तहरीर दी गई है। फर्जी तरीके से व्हाट्सएप पर बीएएमएस की भर्ती का फर्जी संदेश जारी किया गया है, जबकि ऐसी कोई भर्ती भी नहीं निकाली गई है। ऐसे आरोपी चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी। सीएमओ ने युवाओं से अपील की कि वे किसी तरह के झांसे में न आएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed