{"_id":"5ff9f6f78ebc3e2efc2b5cd5","slug":"meerut-news-youth-shot-dead-near-police-post-in-sardhana","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरधना में पुलिस चौकी के पास युवक की गोली मारकर हत्या, भीड़ ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरधना में पुलिस चौकी के पास युवक की गोली मारकर हत्या, भीड़ ने दिया धरना
Sun, 10 Jan 2021 12:03 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 10 Jan 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
थाने के बाहर जुटी भीड़...
- फोटो : amar ujala
सरधना में बस अड्डा पुलिस चौकी के पास शनिवार रात बाइक सवार युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों हमलावर बाइक से फरार हो गए। गुस्साई भीड़ ने थाने के सामने हंगामा कर जमकर नारेबाजी की। रात में भाजपा विधायक संगीत भी मौके पर पहुंचे और पुलिस को रविवार शाम तक घटना के खुलासे का समय दिया है।
विज्ञापन
सरधना के मोहल्ला खेवान निवासी दीपक (27) पुत्र ओमपाल प्रजापति परिवार का इकलौता था। शनिवार की रात्रि वह अपने साथी सुमित के साथ दौराला रोड स्थित एक होटल से खाना खाकर घर जा रहा था। जैसे ही बस अड्डा पुलिस चौकी के पास बाइक से पहुंचा, तभी पीछे से बाइक से आए दो हमलावरों ने ओवरटेक किया और बाइक आगे लगा दी।
विज्ञापन
एक हमलावर ने दीपक के कनपटी पर सटाकर गोली मार दी। खून से लथपथ युवक जमीन पर गिर पड़ा। उसके बाद एक और गोली मारी गई। घटना के बाद आरोपी बाइक से फरार हो गए। सरधना पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक मौके पर भीड़ जुटनी शुरू हो गई। थाने के सामने 200 से अधिक लोग जुट गए और धरना देकर नारेबाजी करने लगे।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रात में विधायक संगीत सोम मौके पर पहुंचे। एसपी देहात केशव कुमार ने विधायक और अन्य लोगों को आश्वासन दिया है कि जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। इससे पहले भीड़ की सीओ और पुलिस से तीखी नोकझोंक हुई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात में हत्या का केस दर्ज कर लिया है।