{"_id":"63e8bfe45563f44db1063480","slug":"meerut-news-woman-living-in-a-rented-house-died-under-suspicious-circumstances-2023-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: किराए के मकान में रह रही महिला की संदिग्ध परिस्थितयों में मौत, कमरे में बेड पर पड़ा मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: किराए के मकान में रह रही महिला की संदिग्ध परिस्थितयों में मौत, कमरे में बेड पर पड़ा मिला शव
Sun, 12 Feb 2023 04:01 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 12 Feb 2023 04:01 PM IST
सार
मेरठ के पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के एकता नगर कालोनी किराए के मकान में महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। बताया गया कि महिला का पति काम के सिलसिले से बाहर गया था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
मृतका का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेरठ के पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के एकता नगर कालोनी में किराए के मकान में रह रही एक महिला का शव कमरे में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
एकता नगर निवासी धर्मपाल के मकान में सरधना निवासी महिला नीतू (28) अपने पति जितेन्द्र के साथ किराए पर रहती थी। जनवरी माह में ही दंपती यहां रहने आया था। रविवार को महिला का शव का कमरे में उसके बिस्तर पर पड़ा मिला।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Meerut News Live: मदनी के बयान पर विहिप का पलट वार, कहा-बोल रहे जिन्ना की भाषा, पढ़ें-ताजा खबरें
विज्ञापन
मकान मालिक ने इसकी सूचना पुलिस को दी। महिला का पति काम से बाहर गया है। सूचना पाकर पुलिस मौके पहुंची और घटना की जानकारी ली। महिला की मौत के कारणों की जानकारी नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।