फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: Woman died under suspicious circumstances after ten months of love marriage

Meerut: दोस्ती से परवान चढ़ा प्यार, फिर प्रेम विवाह का दर्दनाक अंत, फंदे पर लटका मिला गर्भवती महिला का शव

Fri, 28 Apr 2023 06:21 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 28 Apr 2023 06:21 PM IST
सार

Meerut News : प्यार परवान चढ़ा और युवक-युवती ने प्रेम विवाह कर लिया। लेकिन शादी के दस महीने बाद मोहब्बत का दर्दनाक अंत हो गया। गर्भवती महिला का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला।

विज्ञापन
Meerut News: Woman died under suspicious circumstances after ten months of love marriage
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में एक युवक और युवती के बीच दोस्ती के बाद प्यार परवान चढ़ा तो दोनों ने प्रेम विवाह कर लिया। शादी होने के बाद युवती अपने पति के साथ ससुराल में रहने लगी, लेकिन उसे क्या पता था कि इतनी जल्दी उसकी दुनिया उजड़ जाएगी।

विज्ञापन


बताया गया कि प्रेम विवाह के बाद युवक बदल गया और अपनी प्रेमिका पत्नी के साथ मारपीट करने लगा। आरोपी युवक और उसके परिजन दहेज की मांग करने लगे। इसी बीच गुरुवार को 22 वर्षीय मीनू की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव फंदे पर लटका मिला।
विज्ञापन


बताया गया कि पुलिस के पहुंचने से पहले ही ससुराल पक्ष के लोगों ने शव को फंदे से नीचे उतार कर जमीन पर लिटा दिया। उधर, सूचना मिलते ही सीओ सदर देहात देवेश कुमार मय फोर्स के मौके पर पहुंचे। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप
मायके पक्ष के लोगों ने आरोप लगाया कि ससुराल वालों ने हत्या कर शव को लटकाया है। थाने पहुंचने के बाद ससुराल और मायके पक्ष के लोगों के बीच मारपीट भी हुई। पुलिस ने ससुराल पक्ष के दो लोगों को हिरासत में ले लिया है।

यह भी पढ़ें: Meerut: कांग्रेस प्रत्याशी के आवास पर लगी भीषण आग, एसी-फ्रिज समेत लाखों का सामान जलकर राख

दस महीने पहले हुई शादी
सरधना थाना क्षेत्र के हलालपुर मोहल्ला निवासी मीनू पुत्री महेश की शादी दस माह पहले भावनपुर क्षेत्र के रूकनपुर के रहने वाले सचिन गोस्वामी के साथ हुई थी। मीनू छह माह की गर्भवती थी। मायके पक्ष के लोगों ने आरोप लगाया कि शादी के कुछ समय के बाद से ही ससुरालवाले दहेज को लेकर मीनू से मारपीट करते थे। कई बार मीनू ने मायके वालों से इसकी शिकायत भी की थी। बेटी का घर बसा रहे इसलिए मायका पक्ष भी उसे समझा देता था। इसके बावजूद सचिन और उसके परिवार के लोगों ने प्रताड़ित करना बंद नहीं किया। शव के पोस्टमार्टम के लिए जाने के बाद ससुराल और मायके पक्ष के लोग भी भावनपुर थाने पहुंच गए। यहां दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के साथ मारपीट शुरू हो गई। बाद में पुलिस ने उन्हें अलग किया।

चाचा बिनेश ने बताया कि उसकी भतीजी मीनू और सचिन काफी समय से एक-दूसरे को पसंद करते थे। दोनों पक्षों की सहमति के बाद उनकी शादी करा दी गई थी। हालांकि शादी के बाद सचिन का व्यवहार बदल गया और वह मीनू के साथ अक्सर मारपीट करता था। परिवार के लोग भी उसका साथ देते थे।

यह भी पढ़ें: Meerut: हादसे में चाची-भतीजे की मौत, पीड़ित परिजन बोले- साजिश के तहत हुई हत्या, नहीं लेंगे शव

गर्भवती महिला का शव फंदे पर लटका मिला था, जिसे पुलिस के पहुंचने से पहले ही ससुरालियों ने नीचे उतार दिया था। तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। - इंस्पेक्टर आनंद कुमार, थाना प्रभारी भावनपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed