फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut news: Webinar on Women's Health by Amar Ujala Foundation and Shriram College Team

महिला स्वास्थ्य पर वेबिनार : माहवारी में कपड़ा नहीं पैड हो साथ, तभी सेहत देगी साथ

Sat, 01 May 2021 06:56 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 01 May 2021 06:56 AM IST
सार

  • कोरोना संक्रमण काल में घर पर ही मिलेगा सेनेटरी नैपकिन
  • अमर उजाला फाउंडेशन और श्रीराम कॉलेज की टीम का महिला स्वास्थ्य पर वेबिनार

विज्ञापन
Meerut news: Webinar on Women's Health by Amar Ujala Foundation and Shriram College Team
आरोग्यम वेबिनार में शामिल महिलाएं... - फोटो : amar ujala

विस्तार

कोरोना से बचने के लिए मास्क और सामाजिक दूरी जरूरी है, तो शारीरिक सफाई भी अहम है। शरीर साफ होगा तो संक्रमण का खतरा नहीं रहेगा। इसलिए महिलाओं को माहवारी के दिनों में विशेष देखभाल की जरूरत है। माहवारी में कपड़ा नहीं, हमेशा पैड का साथ हो तभी सेहत साथ देगी। महामारी काल में महिलाएं निजी स्वास्थ्य को न भूलें। परिवार के सदस्यों का ध्यान रखते हुए निजी सफाई का ध्यान भी जरूरी है। जब स्वयं स्वस्थ होंगी तभी परिवार की सेहत गुलजार होगी। इसलिए पूरी सफाई, पोषणयुक्त भोजन का ध्यान भी रखें।

विज्ञापन


इस आपदा के समय महिलाओं की सेहत हाशिये पर है। बाजार में दवाओं की कमी और बंदी के कारण महिला सेहत से जुड़ी सबसे जरूरी चीज सेनेटरी नैपकिन भी आसानी से नहीं मिल रही। ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाएं लगातार पैड के अभाव को झेल रही हैं। मुश्किल वक्त में महिलाओं को घर बैठे ही पैड उपलब्ध हो सकता है। इसकी जानकारी आरोग्यम वेबिनार में दी गई। शुक्रवार को अमर उजाला फाउंडेशन और श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स दिल्ली के सेल्फ हेल्प ग्रुप की ओर से यह आयोजन हुआ। वेबिनार में शामली की ग्रामीण महिलाओं को निजी सेहत व सफाई के प्रति जागरूक किया गया। उनके सवालों के जवाब भी दिए गए।
विज्ञापन


कपड़ा नहीं केवल पैड का प्रयोग
माहवारी में गंदे, फटे कपड़े या अन्य चीज का प्रयोग नहीं बल्कि साफ पैड प्रयोग करें। पैड हर छह घंटे पर जरूर बदलें। इस्तेमाल किए पैड को पेपर में रखकर मोड़कर, पॉलीथिन में बंद करके कूड़ेदान में डालें। नाली, खेत या कहीं भी खुला पैड न डालें। इस्तेमाल पैड दोबारा प्रयोग न करें। पैड नहीं हो तो जरूरत पर साफ, सूती, तेज धूप में सूखा कपड़ा प्रयोग करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फल, हरी सब्जी, दाल से सजी हो थाली
माहवारी के दौरान महिलाओं को खासतौर पर आयरन और प्रोटीनयुक्त भोजन करना चाहिए। खाने में दूध, दही, दाल, सब्जी, सलाद, मोटे अनाज लें। नियमित व्यायाम करें इससे मासिक में दर्द, जी मिचलाने की समस्या नहीं होती। बिना डॉक्टरी सलाह के कोई दवा न खाएं। 

लिखें मासिक तिथि, रखें सफाई
अपनी बेटी, बहू को बताएं कि अपने मासिक चक्र की तिथि को वह कॉपी, कैलेंडर में लिखें ताकि मासिक धर्म में अनियमितता होने, देर से या जल्दी-जल्दी मासिक धर्म आने पर डॉक्टर को बताएं। महीने के दौरान रोजाना नहाएं, साफ कपड़े पहनें, नाखून काटें, गंदी वस्तु, कपड़े, राख, बुरादे, लकड़ी का प्रयोग निजी स्थान पर न करें। 

ऐसा हो रहा है तो डॉक्टर को बताएं
 महीना जल्दी या गैप से आ रहा है। पेट, पेडू में दर्द बहुत ज्यादा है। बहुत ज्यादा या बहुत कम रक्त स्राव है, स्राव में टुकड़े आना, बदबू आना, खुजली होना ऐसी परेशानी हो तो डॉक्टर को बताएं। 


पैड नहीं है तो हमसे करें संपर्क
सेल्फ हेल्प समूह की सदस्याओं ने बताया अगर आपको बाजार में महंगा पैड मिलता है या नहीं मिल रहा तो हमसे संपर्क करें। हम आप महिलाओं को सस्ते पैड देंगे। पैड्स को अपने आसपास की अन्य महिलाओं को सस्ती कीमतों पर देकर आप अपनी आय घर बैठे कर सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed