{"_id":"60caea2e8ebc3e34227a776a","slug":"meerut-news-union-minister-shankar-mishra-tweeted-rapid-rail-can-run-till-2022","type":"story","status":"publish","title_hn":"आसान होगा सफर: केंद्रीय सचिव ने किए तीन ट्वीट, 2022 तक चल सकती है रैपिड रेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आसान होगा सफर: केंद्रीय सचिव ने किए तीन ट्वीट, 2022 तक चल सकती है रैपिड रेल
Thu, 17 Jun 2021 01:49 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 17 Jun 2021 01:49 PM IST
सार
अब एक-दो साल बाद मेरठ से दिल्ली का सफर बहुत आसान हो जाएगा। केंद्रीय सचिव ने रैपिड रेल को लेकर तीन ट्वीट किए हैं। रैपिड रेल 2022 तक चल सकती है।
विज्ञापन
मेरठ: रैपिड रेल
- फोटो : amar ujala
विस्तार
दिल्ली से मेरठ तक चलने वाली रैपिड रेल के भूमिगत स्टेशनों के लिए भी मेरठ और दिल्ली के हिस्से में निर्माण चल रहा है। केंद्रीय शहरी एवं आवास सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा ने प्रोजेक्ट को लेकर तीन ट्वीट किए हैं। मेरठ से दिल्ली तक निर्माण कार्य की ड्रोन से ली गई फोटो अपलोड की है। यही नहीं 2022 में रैपिड रेल के संचालन की संभावना भी जताई है। हालांकि, पहले चरण में साहिबाबाद से दुहाई तक का लक्ष्य 2023 में तय किया गया है।
विज्ञापन
करीब 82 किमी के इस प्रोजेक्ट में मेरठ के परतापुर में पिलर खड़े कर दिए गए हैं। मेरठ में तीन भूमिगत स्टेशन में से दो पर कार्य शुरू हो गया है। भैसाली स्टेशन पर कार्य शुरू होने पर ड्रोन चित्र जारी कर दिया गया है। इसके अलावा बेगमपुल पर डायवर्जन कर देने के बाद काम की रफ्तार तेज की जा रही है। कोरोना कर्फ्यू होने के कारण श्रमिकों की कमी और ऑक्सीजन सिलिंडर की उपलब्धता न होने के कारण कई कार्य अटक गए थे। लेकिन अब कार्य तेजी से किया जा रहा है। मेट्रो प्लाजा पर भूमिगत स्टेशन बनाने के लिए बैरिकेडिंग की जा रही है।
विज्ञापन
दस मंजिला बिल्डिंग के बराबर की ऊंचाई
भैसाली भूमिगत स्टेशन पर कार्य शुरू होने से पहले डी-वॉल का निर्माण किया जा रहा है। यहां दस मंजिला बिल्डिंग के बराबर डी-वॉल पैनल खड़ा किया गया है। इसके अलावा दिल्ली के भूमिगत स्टेशन न्यू अशोक नगर में भी सात मंजिला बिल्डिंग के बराबर डी-वॉल पैनल खड़ा किया गया है।
विज्ञापन