फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: Union Minister of State Dr. Sanjeev Balyan handed over a check of 50 lakhs to the father of martyr Captain Shreyansh

केंद्रीय राज्यमंत्री ने शहीद कैप्टन के परिवार को सौंपा 50 लाख का चेक, बेटे को याद कर बिलख पड़े पिता

Tue, 01 Jun 2021 01:58 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 01 Jun 2021 01:58 PM IST
सार

केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान को शहीद बेटे के बारे में जानकारी देते हुए पिता बिलख पड़े। मंत्री ने पिता को 50 लाख रुपये का चेक सौंपा और परिवार को ढांढस बंधाया।

विज्ञापन
Meerut News: Union Minister of State Dr. Sanjeev Balyan handed over a check of 50 lakhs to the father of martyr Captain Shreyansh
शहीद के पिता को चेक सौंपते केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ के दौराला थाना क्षेत्र के मटौर पावर ग्रिड कॉलोनी के रहने वाले कैप्टन श्रेयांश के शहीद होने की जानकारी पर मंगलवार को केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान परिवार को सांत्वना देने पहुंचे। उन्होंने परिवार को 50 लाख की आर्थिक सहायता का चेक सौंपा। उन्होंने बताया कि जनपद में शहीद के नाम पर एक सड़क का निर्माण किया जाएगा।

विज्ञापन


मटौर पावर ग्रिड की कॉलोनी में रहने वाले शिव गोविंद के दूसरे नंबर के बेटे श्रेयांश सेना में कैप्टन थे। 15 हजार फीट की ऊंचाई पर ड्यूटी के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें सेना के अस्पताल में भर्ती कराया गया। शनिवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। परिजनों ने बीते रविवार को मटौर गांव स्थित श्मशान में उनके पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार किया था। 
विज्ञापन


वहीं मंगलवार को केंद्रीय राज्यमंत्री व मुजफ्फरनगर से भाजपा सांसद डॉ. संजीव बालियान शहीद कैप्टन श्रेयांश के परिवार को सांत्वना देने पहुंचे। उन्होंने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शहीद के नाम पर जनपद में एक सड़क निर्माण कराने और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की घोषणा की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा उन्होंने परिवार को 50 लाख की आर्थिक सहायता का चेक सौंपा। शहीद कैप्टन श्रेयांश के पिता शिव गोविंद केंद्रीय मंत्री को जानकारी देते हुए रो पड़े, जिस पर केंद्रीय मंत्री ने उन्हें ढांढस बंधाया और हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed