{"_id":"625573407cf9df7273090252","slug":"meerut-news-truck-of-theft-recovered-to-shop-of-kabadi-by-police-one-youth-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: परतापुर से चोरी हुआ ट्रक कबाड़ी के यहां से बरामद, पुलिस ने एक युवक को लिया हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: परतापुर से चोरी हुआ ट्रक कबाड़ी के यहां से बरामद, पुलिस ने एक युवक को लिया हिरासत में
Tue, 12 Apr 2022 06:10 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 12 Apr 2022 06:10 PM IST
सार
मेरठ में बदमाशों द्वारा चोरी किया गया ट्रक कबाड़ी की दुकान के बाहर से बारमद किया गया है। पुलिस ने एक युवक को भी हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
चोरी का ट्रक बरामद।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मेरठ के परतापुर क्षेत्र में चार दिन पहले चोरी हुए ट्रक को पुलिस ने कबाड़ी की दुकान के पास से बरामद कर लिया है। बदमाश भूडबराल के पास एक गोदाम से होर्डिंग्स के पाइप गैस कटर से काटकर चुरा कर ले गए थे। होर्डिंग ठेकेदार नरेंद्र ने परतापुर थाने में चोरी का मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
वहीं मंगलवार को देहलीगेट क्षेत्र के जली कोठी के पटेलनगर में हशमत कबाड़ी की दुकान पर चोरी का माल उतारा जा रहा था। इसी दौरान दिल्ली गेट और परतापुर पुलिस ने दबिश देकर ट्रक सहित माल बरामद कर लिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मुजफ्फरनगर: सड़क हादसे में चार युवकों की दर्दनाक मौत, हरियाणा से जा रहे थे हरिद्वार, रास्ते में डिवाइडर से टकराई कार
विज्ञापन
पुलिस ने कबाड़ी की दुकान पर काम करने वाले एक युवक को भी हिरासत में लिया है। कोतवाली अरविंद कुमार चौरसिया का कहना है कि परतापुर से चोरी के मामले में पुलिस ने दबिश देकर माल बरामद कर लिया है। साथ ही मामले की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें: PHOTOS: अवैध कॉलोनियों को ढहा रहा योगी का बुलडोजर, बिजनौर में हुई बड़ी कार्रवाई, अब अगले निशाने पर ये इलाके