{"_id":"60c08b495f0cda71e75ed89d","slug":"meerut-news-titu-has-pasted-a-poster-at-his-hair-salon-shop-to-get-the-kovid-19-vaccine-in-mawana","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेयर सैलून: दुकान पर चस्पा किया पोस्टर, लिखा- टीका लगवा कर आएं कटिंग कराने, पढ़ें पूरी खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेयर सैलून: दुकान पर चस्पा किया पोस्टर, लिखा- टीका लगवा कर आएं कटिंग कराने, पढ़ें पूरी खबर
Wed, 09 Jun 2021 03:19 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 09 Jun 2021 03:19 PM IST
सार
टीटू ने लोगों को जागरूक करने लिए अपनी दुकान के बाहर पोस्टर चस्पा किया है। पोस्टर पर लिखा है कि कोविड-19 का टीका लगवाकर ही दुकान पर कटिंग और सेविंग कराने आएं।
विज्ञापन
टीटू ने अपनी दुकान पर पोस्टर चस्पा किया।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मेरठ के मवाना में मिल रोड पर टीटू हेयर स्टाइल के नाम से हेयर सैलून की दुकान है। हेयर सैलून की दुकान चलाने वाले टीटू ने निर्णय लिया है कि जो टीका लगवाकर आएगा, वह सिर्फ उसी के बालों की कटिंग करेंगे। टीटू ने इसके लिए आज सुबह अपनी दुकान पर पोस्टर चस्पा किया, जिस पर लिखा है कोविड-19 का टीका लगवाकर ही कटिंग और सेविंग कराने आएं।
विज्ञापन
टीटू का कहना है कि ऐसा इसलिए किया गया है। अगर किसी को कोरोना हुआ तो उसकी वजह से उसे भी हो सकता है। इसके लिए उसने अपने एक दोस्त से सलाह ली और बाद में दुकान के बाहर पोस्टर चस्पा कर दिया।
विज्ञापन
टीटू का कहना है कि इससे वह भी सुरक्षित रहेगा और अन्य लोग भी। उसने कहा कि वह ग्राहकों पर ज्यादा दवाब तो नहीं डाल सकता है लेकिन, दुकान पर आने वाले हर शख्स से इतना अवश्य पूछ रहा है कि क्या आपने टीका लगवा लिया है। वह टीका लगवाने वालों की ही सेविंग व हेयर कटिंग कर रहा है। उसका कहना है कि उसके इस कदम से लोगों में टीकाकरण के प्रति कुछ जागरूकता आएगी।
विज्ञापन
टीटू ने बताया कि उसने खुद भी टीका लगवा लिया है और परिवार के लोगों को भी पहला टीका लगवा चुका है। दूसरा टीका भी समय पर लगवाया जाएगा। टीटू को यह काम करते हुए 22 साल हो गए हैं।