{"_id":"60d479f324f3ac195426a3d7","slug":"meerut-news-there-will-be-a-discount-of-up-to-20-percent-in-the-markets-after-getting-corona-injection","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई पहल: कोरोना से बचाव का लगवाएं टीका, बाजारों में मिलेगी 20 प्रतिशत तक की छूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नई पहल: कोरोना से बचाव का लगवाएं टीका, बाजारों में मिलेगी 20 प्रतिशत तक की छूट
Thu, 24 Jun 2021 05:56 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 24 Jun 2021 05:56 PM IST
सार
यूपी के इस शहर में व्यापारियों ने एक नई पहल की है। व्यापारियों का कहना है कि कोरोना का टीका लगवाने के बाद कोई सामान खरीदने पर पांच से 20 प्रतिशत की छूट दी जाएगी।
विज्ञापन
मेरठ बाजार।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कोरोना से बचाव का टीका लगवाने वालों को बाजारों में खरीदारी पर पांच से 20 प्रतिशत की छूट मिलेगी। रेस्टोरेंट में भोजन करने पर भी छूट दी जाएगी। मेरठ शहर के विभिन्न व्यापार संघों ने टीकाकरण अभियान में तेजी लाने के उद्देश्य से यह सुविधा दी है। शहर के ज्यादातर बाजारों में आज से यह स्कीम शुरू हो गई। दुकानों में छूट के बोर्ड भी लगाए गए हैं। व्यापारी हर स्तर पर लोगों को कोरोना से बचाव का संदेश दे रहे हैं।
विज्ञापन
कोविड की तीसरी लहर से कारोबार को बचाने के लिए व्यापारियों ने नई मुहिम की शुरुआत की है। आबूलेन, बेगमपुल, सदर, सेंट्रल मार्केट, दिल्ली रोड एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने इसकी पहल करते हुए अन्य व्यापारियों से सहयोग की अपील की है। सदर व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुनील दुआ ने कहा कि दुकान में हर सामान के फिक्स रेट हैं। इस माह कोविड टीका लगवाकर आने वाले ग्राहकों को 10 प्रतिशत की विशेष छूट दी जाएगी।
विज्ञापन
बेगमपुल व्यापार संघ के संरक्षक मुकुल सिंघल ने कहा कि कोविड टीकाकरण को प्रेरित करने के लिए गुरुवार से ग्राहकों को पांच प्रतिशत की छूट दी जाएगी। मास्क और सैनिटाइजेशन भी अनिवार्य रूप से किया जा रहा है। रेस्टोरेंट एसोसिएशन के महामंत्री विपुल सिंघल ने कहा कि जुलाई के अंत तक टीकाकरण कराकर रेस्टोरेंट में आने वाले ग्राहकों को 20 प्रतिशत की छूट दी जाएगी।
विज्ञापन
पेंट एसोसिएशन के संरक्षक राजीव किरन ने कहा कि वैक्सीन लगवाकर पेंट से संबंधित सामान खरीदने के लिए आने वालों को गिफ्ट दिया जाएगा। अन्य व्यापारियों से भी आग्रह किया गया है कि वह वैक्सीनेशन को प्रोत्साहित करें। शास्त्री नगर जागृति विहार संयुक्त व्यापार संघ के महामंत्री जितेंद्र अग्रवाल अट्टू ने कहा कि कैलाश डेरी शास्त्री नगर पर मिल्क प्रोडक्ट की खरीदने वाले ग्राहकों पर पांच प्रतिशत की छूट दी जाएगी।