फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: The miscreants robbed 20 thousand rupees in cash and gold chain from the medical store

थाने से महज 500 मीटर दूर लूट: बेखौफ बदमाशों ने मेडिकल स्टोर पर बोला धावा, 20 हजार रुपये और सोने की चेन लूटकर फरार

Wed, 19 Jan 2022 02:10 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 19 Jan 2022 02:10 AM IST
सार

बेखौफ बदमाशों ने एक स्टोर पर धावा बोस दिया। बदमाश 20 हजार रुपये नगद और सोने की चेन लूटकर फरार हो गए। थाने से महज 500 मीटर दूर बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन
Meerut News: The miscreants robbed 20 thousand rupees in cash and gold chain from the medical store
मेरठ में लूट। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ में बागपत रोड स्थित मलियाना फ्लाईओवर के पास मंगलवार रात 8:30 बजे बदमाशों ने मेडिकल स्टोर पर हमला बोल दिया। स्टोर संचालक अवनीश शर्मा पर जानलेवा हमला करके 20 हजार रुपये, सोने की चेन, स्कूटी व मोबाइल लूट लिया। बाद में बदमाश धमकी देते हुए फरार हो गए। बसपा कैंट प्रत्याशी अमित शर्मा, ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन अध्यक्ष गौरव शर्मा सहित अन्य लोगों ने पहुंचकर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए।

विज्ञापन


टीपीनगर थाने से करीब 500 मीटर दूर मलियाना फ्लाईओवर के पास आनंद प्रकाश शर्मा का कृष्णा मेडिकल स्टोर है। यहां आनंद प्रकाश के बेटे अवनीश बैठे थे। मंगलवार रात तीन बदमाश मेडिकल स्टोर पहुंचे। दो बदमाशों ने अवनीश पर जानलेवा हमला कर दिया और तमंचे से आतंकित कर लूट की। विरोध करने पर बदमाशों ने अवनीश के सिर पर तमंचे से वार किया। बदमाशों के जाने के बाद क्षेत्र के अन्य व्यापारी भी पहुंच गए। सूचना पर टीपीनगर पुलिस पहुंची और जांच शुरू की। 
विज्ञापन


दवा लेने के बहाने आए थे बदमाश
मास्क लगाए दो बदमाश दवा लेने के बहाने आए थे। इसके बाद भरे बाजार लूट करने के बाद फरार हो गए। अवनीश ने बताया कि 10 मिनट बदमाश दुकान में रुके हैं। शिकायत करने पर गोली मारने की धमकी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बदमाश से भिड़ गया था अवनीश
अवनीश ने बताया कि एक बदमाश को उसने दुकान में ही दबोच लिया था, लेकिन तभी दूसरे बदमाश ने सिर पर तमंचे की बट मार दी थी। इससे वह घायल हो गए। तीसरा बदमाश बाइक स्टार्ट किए बाहर खड़ा था। बदमाश व्यापारी की स्कूटी भी लेकर वहां से भागे।

फैंटम नहीं रुकी, व्यापारियों में नाराजगी
कुछ व्यापारियों का कहना है कि लूट के बाद जब बदमाश भाग रहे थे, तभी टीपीनगर की फैंटम गश्त पर थी। लूट का हल्ला मचा, तब भी फैंटम पर तैनात पुलिसकर्मियों नहीं रुके। इसको लेकर बाजार के व्यापारियों में पुलिस के प्रति नाराजगी है। व्यापारियों ने बाजार में गश्त बढ़ाने और लापरवाह पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है। 

सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी जा रही है। इसमें बदमाश दिखाई दिए हैं। बदमाशों को जल्द पकड़ लिया जाएगा और लूटा हुआ सामान बरामद किया जाएगा। टीपी नगर थाना पुलिस के साथ एसओजी की टीम भी बदमाशों की तलाश में लगा दी गई है। - विनीत भटनागर, एसपी सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed