{"_id":"5f72e7e98ebc3ea360757436","slug":"meerut-news-the-impact-of-amar-ujala-s-news-ssp-has-taken-action-on-hastinapur-police-station-incharge","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला की खबर का असर, एसएसपी ने थानाध्यक्ष को किया लाइन हाजिर, ये है पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला की खबर का असर, एसएसपी ने थानाध्यक्ष को किया लाइन हाजिर, ये है पूरा मामला
Tue, 29 Sep 2020 01:23 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 29 Sep 2020 01:23 PM IST
विज्ञापन
एसएसपी अजय साहनी
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ में अमर उजाला ने थानाध्यक्ष के आलीशान फार्म हाउस को प्रमुखता से प्रकाशित किया तो खबर का असर हो गया। एसएसपी अजय साहनी ने हस्तिनापुर के थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह को लाइन हाजिर किया है। एसएसपी ने सीओ मवाना को आरोपों की प्रारंभिक जांच सौंपी है। हस्तिनापुर थाना क्षेत्र में एसओ धर्मेंद्र सिंह ने आलीशान फार्म हाउस बनाया है।
विज्ञापन
ये है पूरा मामला
हस्तिनापुर के थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने द्रौपदी घाट के नजदीक घने जंगल में खेतों के बीच दो बीघे में आलीशान फार्म हाउस बनवाया है। फार्म हाउस की चौबीसों घंटे रखवाली के लिए थाने के एक सिपाही और एक होमगार्ड को भी तैनात किया गया है। एशो आराम के लिए फार्म हाउस में स्वीमिंग पूल और एक मॉडल कॉटेज बनी है। कमरों में एसी भी लगाए गए हैं। यहां खाने-पीने की भी पूरी व्यवस्था है।
विज्ञापन
बताया गया कि 20 जून, 2018 को धर्मेंद्र सिंह को हस्तिनापुर थाने का चार्ज दिया गया था। करीब सवा दो साल से वह यहीं तैनात हैं। सिंह की अब तक की नौकरी का अधिक समय मेरठ जनपद और मेरठ रेंज में ही गुजरा है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: सांसद नुसरत जहां के दुर्गा का रूप धारण करने पर देवबंदी उलमा नाराज, कही ये बड़ी बात
नियम-कानून को ठेंगे पर रख दिया
फार्म हाउस के चारों तरफ कृषि भूमि है, जहां पर किसान खेती करते हैं। इसे बनाने के लिए कई हरे पेड़ काटे गए हैं। फार्म हाउस के आसपास चहारदीवारी बना दी गई है, जबकि नियमानुसार जंगल में आवासीय निर्माण नहीं किया जा सकता है। यही नहीं, कृषि भूमि पर बाउंड्रीवाल भी नहीं बनाई जा सकती है।
सत्ताधारी नेता का थानेदार पर हाथ
सत्ताधारी दल के एक नेता का थानाध्यक्ष को संरक्षण है। थाना क्षेत्र में खादर क्षेत्र होने और सिख समाज के डेरे होने के कारण यहां कच्ची शराब की तस्करी आम है। जुआ और सट्टा भी खूब होता है। अपराधों को लेकर अधिकारियों से शिकायतें भी की जा रही हैं। बावजूद इसके नेता की शह और अपने स्वार्थ के कारण अधिकारी कार्रवाई नहीं करते हैं।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/