{"_id":"604f36698ebc3e59077723e0","slug":"meerut-news-the-chairman-afjal-tried-to-immolate-himself-in-the-municipal-board-meeting-of-sardhana","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: नगर पालिका की बोर्ड बैठक में फूटा सभासद का गुस्सा, केरोसिन उड़ेलकर किया आत्मदाह का प्रयास, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: नगर पालिका की बोर्ड बैठक में फूटा सभासद का गुस्सा, केरोसिन उड़ेलकर किया आत्मदाह का प्रयास, मचा हड़कंप
Mon, 15 Mar 2021 03:57 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 15 Mar 2021 03:57 PM IST
विज्ञापन
सभासद को हिरासत में लिया।
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ जनपद के सरधना में नगर पालिका की बोर्ड बैठक में सोमवार को एक सभासद ने आत्मदाह का प्रयास किया। इससे नगर पालिका की बैठक में हड़कंप मच गया। उधर, मामले की जानकारी लगने पर पुलिस पहुंची और जांच की।
विज्ञापन
ये है मामला
नगर पालिका परिषद सरधना में सोमवार को बोर्ड बैठक आयोजित की गई। इस दौरान बोर्ड बैठक में सभासद अफजाल मंजूर ने कोरोना महामारी के दौरान नगर पालिका के फंड से निकाले गए धन के संबंध में जानकारी जाननी चाहिए, इसे लेकर विवाद बढ़ गया। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि बैठक में सभासद अफजाल ने अपने ऊपर केरोसिन डाल लिया और आत्मदाह का प्रयास किया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: चोरी का अनोखा मामला: महिलाओं के अंडरगारमेंट्स चुरा ले गए युवक, वीडियो देख अफसर हैरान, खूब वायरल हो रहीं ये तस्वीरें
विज्ञापन
वहीं एसडीएम अमित कुमार भारतीय ने बताया कि अफजाल को हिरासत में ले लिया गया। थाने भिजवाकर सभासद की डॉक्टरी कराई जा रही है। उधर, फिर से बोर्ड बैठक शुरू की गई।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/