फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चोरी का अनोखा मामला: महिलाओं के अंडरगारमेंट्स चुरा ले गए युवक, वीडियो देख अफसर हैरान, खूब वायरल हो रहीं ये तस्वीरें

Mon, 15 Mar 2021 01:46 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Mon, 15 Mar 2021 01:46 PM IST
विज्ञापन
Uttar Pradesh News: Women's undergarments stolen in Meerut and see pictures
महिलाओं के अंदरगारमेंट्स चोरी करता युवक - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर में चोरी का एक अजीब मामला सामने आया है। वहीं मामला पुलिक के पास पहुंचा तो अधिकारी भी हैरान रह गए। पुलिस के अनुसार सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में दो युवक महिलाओं के अंडरगारमेंट्स चोरी करते दिखाई दे रहे हैं। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने फुटेज के आधार पर एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

Uttar Pradesh News: Women's undergarments stolen in Meerut and see pictures
महिलाओं के अंदरगारमेंट्स चोरी करता युवक - फोटो : अमर उजाला

ये है मामला
सदर बाजार के एक मोहल्ले में एक व्यापारी के घर के बाहर महिलाओं के अंडरगारमेंट्स सूख रहे थे। इसी बीच एक स्कूटी पर दो युवक वहां पहुंचे और महिलाओं के अंडरगारमेंट्स चुराकर फरार हो गए। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

Uttar Pradesh News: Women's undergarments stolen in Meerut and see pictures
स्कूटी की डिग्गी में रखता युवक - फोटो : अमर उजाला

वहीं व्यापारी के परिजनों ने तंत्र मंत्र क्रिया का अंदेशा जताकर नाराजगी जताई। इसके बाद परिवार व आसपास के लोग सदर थाने में पहुंच गए और हंगामा कर दिया। परिजन दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttar Pradesh News: Women's undergarments stolen in Meerut and see pictures
स्कूटी से फरार हुआ युवक - फोटो : अमर उजाला

ऐसे हुआ खुलासा
व्यापारी ने घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी। इसमें दूसरे समुदाय के दो युवक चोरी करते दिखाई दे रहे हैं। इसकी जानकारी लगते ही सदर बाजार अध्यक्ष सुनील दुआ, महामंत्री अमित बंसल, कोषाध्यक्ष विशाल, आनंद उपाध्यक्ष और अमित सिंघल आदि मौके पर पहुंचे। व्यापारियों ने सदर थाने में सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस ने एक आरोपी को दबोच लिया है।

विज्ञापन
Uttar Pradesh News: Women's undergarments stolen in Meerut and see pictures
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

पीड़ित व्यापारी का कहना है कि उसकी नाबालिग बेटी के परिधान भी चोरी हुए हैं। इससे पहले भी कई बार परिधान चोरी हुए हैं। एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर एक आरोपी युवक को सोतीगंज से पकड़ लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed