फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: the attackers have fire on property dealer in Kankarkhera and panic in the area

UP: प्रॉपर्टी डीलर पर बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां, हमलावरों की गाड़ी में तोड़फोड़, गोलियों की आवाज से दहला हाईवे

Thu, 22 Jun 2023 12:55 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 22 Jun 2023 12:55 AM IST
सार

Meerut News : कंकरखेड़ा में बुधवार रात को कुछ हमलावरों ने प्रॉपर्टी डीलर समेत दो लोगों पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। इससे गुस्साए परिजनों ने आरोपियों की गाड़ी में जमकर तोड़फोड़ की।

विज्ञापन
Meerut News: the attackers have fire on property dealer in Kankarkhera and panic in the area
मेरठ पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ जनपद के कंकरखेड़ा में खड़ोली चौराहे के पास प्रॉपर्टी के विवाद में हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। जिसमें प्रॉपर्टी डीलर टीटू प्रजापति उर्फ नरेंद्र कुमार व गुलशन पैर में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें राहगीरों ने पुलिस की मदद से हाईवे स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया। बताया गया कि हमलावरों ने लगभग 15 राउंड फायरिंग की। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से पैदल ही भाग गए। वहीं, घायलों के परिजनों ने हमलावरों की गाड़ी को तोड़ दिया।

विज्ञापन


ये है पूरा मामला 
कंकरखेड़ा में हाईवे पर खड़ौली चौराहे के पास पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई थी। जिसके बाद एक पक्ष के दो हमलावरों ने दो युवकों पर पिस्टल से ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। जिसमें दोनों युवक गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर पैदल ही मौके से भाग गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। पुलिस ने घायलों को पास के ही एक अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन

जानी थाना क्षेत्र के नगला जमालपुर गांव निवासी टीटू, खड़ौली निवासी गुलशन व दो अन्य लोग मिलकर प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते हैं। दरअसल, चारों लोगों ने  रोहटा रोड पर कुछ दिन पूर्व कॉलोनी काटी थी। लगभग 25 लाख के लेनदेन को लेकर टीटू व गुलशन का अपने दोनों पार्टनर से विवाद चल रहा था। दोनों युवक अपने पार्टनर से काफी समय से पैसा लौटाने के लिए कह रहे थे।  

वहीं, बुधवार सुबह दोनों पार्टनरों ने फोन कर टीटू व गुलशन को हाईवे पर कॉलोनी के पास बुलाया था। लेकिन बुधवार शाम को दोनों युवक स्कॉर्पियो कार से हाईवे के पास पहुंचे थे। इस दौरान कुछ युवक पांच गाड़ियों में पहले से ही वहां खड़े थे। इसी बीच दोनों पक्षों में पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया।

आरोप है कि हमलावरों ने टीटू व गुलशन पर पिस्टल से ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। जिसमें टीटू के पैर व गुलशन के कमर में गोली लग गई। गोली लगने से दोनों युवक लहूलुहान हो गए और सड़क पर गिर गए। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास में मौजूद लोग डर कर भाग गए। वहीं, भीड़ को आता देख हमलावर मौके से पैदल ही भागने लगे। जिसके बाद भीड़ ने हमलावरों की कार पर हमला कर दिया और क्षतिग्रस्त कर दी। 

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायलों को हाईवे के एक अस्पताल में भर्ती कराया। सीओ दौराला अभिषेक पटेल का कहना है कि रुपयों के लेनदेन का विवाद प्रकाश में आ रहा है। तहरीर आने पर उचित कार्रवाई की जाएगी। घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है।

यह भी पढ़ें: लव जिहाद पर बड़ा बयान: फिर BJP सांसद पर भड़के शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद, खूब हुई तीखी बहस, जानिए वजह

विज्ञापन

ताबड़तोड़ गोलियों से दहला हाईवे
खड़ौली चौराहे पर रोजाना की तरह दुकानदार अपना व्यापार कर रहे थे। वहीं, हाईवे से गाड़ियों का आना-जाना लगा हुआ था। देर शाम लगभग आठ बजे कई राउंड फायरिंग हुईं। वहीं, गोलियों की आवाज से क्षेत्र में भगदड़ का माहौल हो गया। हाईवे पर भी अफरा-तफरी का माहौल हो गया। गोलियां चलने के दौरान दुकानदारों ने अपनी-अपनी दुकानों के सटर गिरा लिए।

यह भी पढ़ें: लव जिहाद पर बड़ा बयान: फिर BJP सांसद पर भड़के शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद, खूब हुई तीखी बहस, जानिए वजह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed