फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: Student wearing kurta was beaten up in college, police started investigation, accused didn't come

Meerut: कॉलेज में कुर्ता पायजामा पहनकर आए छात्र को जमकर पीटा, हमलावर फरार, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

Sat, 14 May 2022 02:54 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 14 May 2022 02:54 PM IST
सार

मेरठ कॉलेज में एक छात्र को कुर्ता पायजामा पहनकर परीक्षा देना भारी पढ़ गया। पार्किंग में मौजूद कुछ असामाजिक तत्वों ने छात्र की पिटाई कर दी और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। 

विज्ञापन
Meerut News: Student wearing kurta was beaten up in college, police started investigation, accused didn't come
college in meerut, कॉलेज - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ कालेज में कुर्ता पायजामा पहनकर परीक्षा देने आना एक छात्र को भारी पड़ गया। पार्किंग में मौजूद असामाजिक तत्वों ने छात्र की पिटाई कर दी और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। सूचना पर लालकुर्ती पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। 
विज्ञापन


ब्रह्मपुरी निवासी सुहेल मेरठ कालेज में बीए का छात्र है। शुक्रवार दोपहर की पाली में परीक्षा देने के बाद वह कालेज की पार्किंग में बाइक लेने चला गया। छात्र ने बताया कि वहां बैठे चार युवकों ने उसे कुर्ता पायजामा पहनकर आने पर टोका, जिसका उसने विरोध किया। इस पर युवकों ने उसकी पिटाई शुरू कर दी। शोर सुनकर अन्य छात्र और आसपास के लोग पहुंचे तो आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Delhi-Meerut Expressway: दो बार कट रहा टोल टैक्स, एक दिन बाद आ रहा मैसेज, हेल्पलाइन 1033 पर भी नहीं मिल रहा जवाब
विज्ञापन
विज्ञापन

 

घटना की सूचना होते ही कॉलेज के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने हमलावरों को तलाश किया, लेकिन कहीं पता नहीं चला। थाना प्रभारी अतर सिंह ने बताया कि छात्र की तहरीर पर अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

महीने का दूसरा शनिवार होने के चलते कॉलेज बंद है। इसी दिन पुलिसकर्मी कॉलेज में हमलावर छात्रों के बारे में पता करेंगे। इसके अलावा कॉलेज और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed