{"_id":"610220e606945577cc424b51","slug":"meerut-news-ssp-prabhakar-chaudhary-had-removed-53-sub-inspectors-and-sent-to-different-police-stations","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ा फेरबदल: एक्शन मूड में एसएसपी, 53 उप निरीक्षकों को किया इधर से उधर, जानें क्या हुआ बदलाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ा फेरबदल: एक्शन मूड में एसएसपी, 53 उप निरीक्षकों को किया इधर से उधर, जानें क्या हुआ बदलाव
Thu, 29 Jul 2021 09:00 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 29 Jul 2021 09:00 AM IST
सार
एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने एक बार फिर से बड़ा फेरबदल किया है। एसएसपी ने 53 उप निरीक्षकों इधर से उधर किया है। वहीं इससे पुलिस अफसरों में खलबली मची है।
विज्ञापन
मेरठ: एसएसपी प्रभाकर चौधरी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बुधवार रात बड़ी संख्या में उपनिरीक्षकों को इधर से उधर भेजा है। 53 उप निरीक्षकों को नई तैनाती मिली है। देर रात जारी हुई लिस्ट में उन उप निरीक्षकों के नाम भी शामिल रहे जो लंबे समय से एक ही जगह पर जमे हुए थे। चार महिला उप निरीक्षकों को भी नई जिम्मेदारी मिली है। पुलिस लाइन से 10 उप निरीक्षकों को थानों में तैनाती दी गई है।
विज्ञापन
वहीं, पांच उप निरीक्षकों को लाइन में भेजा गया है। जिन उप निरीक्षकों को लाइन भेजा गया है, उनमें सदर बाजार थाने की रजबन चौकी प्रभारी निकलेश रस्तोगी, टीपी नगर थाने की वेदव्यास पुरी चौकी प्रभारी दीपक कुमार, गंगानगर थाने में तैनात महिला उपनिरीक्षक अर्चना देवी, कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाली हाईवे चौकी के प्रभारी आशीष रस्तोगी और सरधना थाने की मुल्हैड़ा चौकी प्रभारी अमित कुमार शामिल हैं।
विज्ञापन