फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: News: Sports factory supervisor and his partner accused of sexual exploitation of women

Meerut News: स्पोर्ट्स फैक्टरी के सुपरवाइजर और उसके साथी पर महिलाओं के यौन शोषण का आरोप

Tue, 12 Sep 2023 08:16 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 12 Sep 2023 08:16 AM IST
सार

मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र स्थित एक स्पोर्ट्स फैक्टरी में यौन शोषण का मामला सामने आया वहीं पीड़िता महिलाओं ने एसएसपी दफ्तर पहुंचकर शिकायत की। महिलाओं का आरोप है कि पुलिस ने भी मामले में कार्रवाई नहीं की है।

विज्ञापन
Meerut: News: Sports factory supervisor and his partner accused of sexual exploitation of women
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र स्थित एक स्पोर्ट्स फैक्टरी में महिलाओं और युवतियों के यौन शोषण का मामला प्रकाश में आया है। सोमवार को एसएसपी कार्यालय पहुंची पीड़ित महिलाओं ने थाना पुलिस पर फैक्टरी के सुपरवाइजर व उसके साथी पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए एसएसपी से शिकायत की है।

विज्ञापन

एसएसपी ऑफिस पहुंची महिलाओं ने बताया कि फैक्टरी में लोअर और टी शर्ट बनाने का कार्य किया जाता है। आरोप है कि फैक्टरी में सुपरवाइजर के पद पर तैनात व्यक्ति और उसका एक विशेष संप्रदाय का साथी महिलाओं और युवतियों से अवैध संबंध बनाने का दबाव बनाता है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सेना की वर्दी में ठगी: फर्जी कर्नल अरेस्ट, कई राज्यों के युवाओं को बना चुका था शिकार, पूछताछ में खोले बड़े राज
विज्ञापन
विज्ञापन


विरोध करने पर नौकरी से निकालने की धमकी देते हैं। आरोप है कि आरोपी एक महिला के बेटे को स्कूल से उठाने की भी धमकी दे रहे हैं। पीड़ित महिलाओं ने बताया कि उन्होंने मामले की शिकायत फैक्टरी के मालिक से की तो फैक्टरी मालिक ने भी उनकी नहीं सुनी।

उन्होंने परतापुर थाने में शिकायती पत्र दिया, लेकिन पुलिस ने आरोपियों पर कार्रवाई नहीं की। सोमवार को पीड़ित महिलाएं एसएसपी कार्यालय पहुंची और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने सीओ ब्रह्मपुरी को जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed