फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: SP Dehat accused of demanding bribe of twenty lakhs, old video viral, investigation started

Meerut News: एसपी देहात पर 20 लाख की रिश्वत मांगने का आरोप, डेढ़ साल पुराना वीडियो वायरल, फिर जांच शुरू

Mon, 13 Mar 2023 11:39 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 13 Mar 2023 11:39 AM IST
सार

मेरठ के एसपी देहात अनिरुद्ध कुमार का वाराणसी में डेढ़ साल पहले तैनाती के दौरान 20 लाख की रिश्वत मांगे जाने का एक वीडियो इन दिनों फिर से वायरल हो रहा है। वहीं इस मामले ने फिर से तूल पकड़ लिया है। अब इस पर फिर से जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
Meerut News: SP Dehat accused of demanding bribe of twenty lakhs, old video viral, investigation started
अनिरुद्ध सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के एसपी देहात अनिरुद्ध कुमार का वाराणसी में डेढ़ साल पहले तैनाती के दौरान का पुराना वीडियो वायरल हो गया है, इसमें एक सफाई कर्मचारी को दुष्कर्म मामले में बचाने के लिए बीस लाख रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप है। डीजीपी के आदेश पर इसकी फिर से जांच शुरू कर दी गई है। 

विज्ञापन


2018 बैच के आईपीएस अनिरुद्ध के वायरल वीडियो को मेरठ पुलिस ने डेढ़ वर्ष से अधिक पुराना बताया है। इसकी गोपनीय जांच में उन्हें क्लीनचिट मिल चुकी है। हालांकि उन्हें किस आधार पर राहत मिली थी, इसकी जानकारी वरिष्ठ अधिकारी नहीं दे सके। वीडियो वायरल होने के साथ ही उनकी पत्नी आरती सिंह के किराएदारी विवाद पर डीजीपी डीएस चौहान ने वाराणसी कमिश्नरेट से तीन दिन में जांच कर रिपोर्ट देने को कहा है। 
विज्ञापन


एसपी देहात अनिरुद्ध कुमार का कहना कि आरोपी को ट्रैप करने के लिए उससे बातचीत की गई थी। यह सभी बातें आला अधिकारियों के संज्ञान में हैं। इस वीडियो के आधार पर उनका तबादला एएसपी इंटेलिजेंस के रूप में हुआ था। वीडियो की जांच में उन्हें क्लीनचिट मिली। इसके बाद से उनकी तैनाती फतेहपुर और फिर मेरठ में हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: संकट: किसानों पर मौसम की मार, सर्दी में रूठे मेघ, अब झुलस रही गेहूं की फसल, सीजन में सबसे गर्म रहा रविवार

कंधे पर दो स्टार लगे हैं
वायरल हुई वीडियो में दिखाई दे रहा है कि आईपीएस अनिरुद्ध कुमार के कंधे पर दो स्टार लगे है। जबकि अब पदोन्नत होने के बाद वह एसपी देहात बन गए हैं। उनके कंधे पर अब अशोक स्तंभ लगे है। 

अखिलेश के ट्वीट पर हरकत में आया शासन
सपा सुप्रीमो अखिलेेश यादव द्वारा वायरल वीडियो पर ट्वीट में भाजपा सरकार पर सवाल उठाए जाने के बाद शासन ने आईपीएस को दी गई क्लीन चिट का फिर से परीक्षण कराने का फैसला किया है।

35 सेकंड के वीडियो का यह है सारांश
वीडियो कॉल करने वाला व्यक्ति कार्यालय में कुर्सी पर बैठकर आईपीएस अनिरुद्ध कुमार से बात कर रहा है। आईपीएस कह रहे हैं कि इतना लेट मत कीजिए, आज कितना भेज रहे हैं। व्यक्ति ने कहा-10 लाख रुपये भेज रहा हूं। अधिक रुपये निकालने पर शक बढ़ जाता है। 10 लाख जब अकाउंट से निकलता है तो दिक्कत होती है। आईपीएस कहते हैं कि कम से कम 20 का इंतजाम करिए और शाम को भेजिए, बाकी का मैं तरीका बताता हूं।

पुलिस अफसर पर है 20 लाख की रिश्वत मांगने का आरोप 
इस वीडियो का मेरठ से कोई भी लेनादेना नहीं है। यह पुराना वीडियो है, जो अब वायरल हुआ है। - रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed