{"_id":"61dc66d2895a7e055409cf00","slug":"meerut-news-son-commits-suicide-by-shooting-himself-after-scolding-of-father","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुत्ते की पिटाई कर बेटे को डांटा: युवक ने पिता से नाराज होकर खुद को मारी गोली, इलाज के दौरान तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुत्ते की पिटाई कर बेटे को डांटा: युवक ने पिता से नाराज होकर खुद को मारी गोली, इलाज के दौरान तोड़ा दम
Mon, 10 Jan 2022 10:33 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 10 Jan 2022 10:33 PM IST
सार
मेरठ में एक युवक ने पिता की डांट के बाद खुद को गोली मार ली। इसके बाद उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। बताया गया कि पिता ने उसे डांटते हुए घर से निकल कर जाने के लिए कह दिया था।
विज्ञापन
युवक का फाइल फोटो।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ जनपद में परतापुर थाना क्षेत्र के गांवडी गांव में पिता के डांटने पर युवक ने तमंचे से खुद को गोली मार ली। परिजन उसे सुभारती अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
कायस्थ गांवडी निवासी विपिन नेहरा ने सोमवार को अपने पालतू कुत्ते की घर से बाहर निकलने पर पिटाई कर दी। पिता ब्रजवीर नेहरा ने बेटे को डांटते हुए घर से निकल जाने के लिए कह दिया। इस बात से क्षुब्ध विपिन अपने कमरे में पहुंचा और तमंचे से खुद को गोली मार ली। परिजन कमरे में पहुंचे तो वहां विपिन लहूलुहान हालत में पड़ा था। गोली की आवाज सुनकर पड़ोसी भी पहुंच गए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: कौन है जावेद हबीब: लंदन तक पहुंचे... पर अपने ही इलाके में फंस गए, थामा था भाजपा का दामन, खूब प्रसिद्ध है परिवार
विज्ञापन
सूचना पर फॉरेंसिक टीम और पुलिस मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम ने ब्लड के सैंपल लिए। पुलिस ने तमंचा कब्जे में ले लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि तमंचा कहां से आया, इसकी जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि युवक ने छह माह पहले भी पिता के डांटने पर जहरीला पदार्थ खा लिया था, तब किसी तरह से उसकी जान बची थी।
यह भी पढ़ें: जावेद हबीब की माफी को बताया ड्रामा: ब्यूटीशियन पूजा बोली- सजा दिलाकर ही लूंगी दम, पश्चिमी यूपी में बढ़ रहा आक्रोश