फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: Six thousand RCs have stopped due to the end of the special paper in the RTO office

गजब! आरटीओ में कागज खत्म, छह हजार आरसी लटकीं, तीन लोगों ने सुनाई आपबीती कहानी

Fri, 08 Oct 2021 12:41 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 08 Oct 2021 12:41 AM IST
सार

आरटीओ ऑफिस में विशेष कागज खत्म होने से छह हजार आरसी अटक गई हैं। इससे लोगों को बहुत परेशानी हो रही है। वे आरटीओ कार्यालय के चक्कर काट-काटकर थक गए हैं।

विज्ञापन
Meerut News: Six thousand RCs have stopped due to the end of the special paper in the RTO office
आरटीओ ऑफिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ में आरटीओ कार्यालय में रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (आरसी) का विशेष कागज खत्म होने से करीब छह हजार आरसी लटक गई हैं। पिछले सात दिन से लोग अपने कामों के लिए चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उन्हें कागज के अभाव में आरसी प्रिंट नहीं होने की जानकारी दी जा रही है। इतना ही नहीं सात महीने पुराने पंजीकृत वाहनों को भी आरसी जारी नहीं हो सकी है। 

विज्ञापन


बताया गया कि आरसी का विशेष कागज होता है, जिसकी छपाई विशेष प्रेस से कराकर मंगाई जाती है। कागज आपूर्ति का ठेका परिवहन मुख्यालय स्तर से होता है। प्रदेश के सभी आरटीओ को लखनऊ से ही इस कागज की आपूर्ति की जाती है। आरटीओ को मासिक कोटे के आधार पर हर महीने कागज की आपूर्ति की जाती है। आरसी का कागज आए दिन खत्म होता रहता है। पिछले सात दिन से कागज खत्म है। इसके चलते न तो नई आरसी जारी हो पा रही है और न ही डुप्लीकेट। आरसी से हाइपोथिकेशन भी नहीं कट पा रहा है।
विज्ञापन


केस नंबर एक : पांचली निवासी फारुख अली का ट्रैक्टर संख्या यूपी 15डीएम-4342 अप्रैल माह में पंजीकृत हुआ था। सात महीने बाद भी फारुख अली के ट्रैक्टर की आरसी जारी नहीं हो सकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


केस नंबर दो : मलियाना निवासी राहत अली का ट्रैक्टर संख्या यूपी 15डीएम- 7302 जून माह में पंजीकृत हुआ था। चार महीने बाद भी ट्रैक्टर की आरसी नहीं मिल सकी है। 


केस नंबर तीन : गांव कनौड़ा निवासी रंजीत की बुलट मोटरसाइकिल जून माह में पंजीकृत हुई थी। चार महीने बाद भी आरसी जारी नहीं सकी है। 

यह भी पढ़ें: तस्वीरें: ...जब इतने भावुक हुए जयंत चौधरी, सुबक पड़े सभी लोग, चौधरी बोले- प्रदेश में लगना चाहिए राष्ट्रपति शासन

कागज मिलते ही होगा काम 
कागज खत्म होने से आरसी प्रिंट नहीं हो पा रही है। इसकी जानकारी परिवहन मुख्यालय को दे दी है। वहां से जल्द ही कागज दिए जाने का आश्वासन मिला है। कागज मिलते ही तेजी से काम कराया जाएगा। - हिमेश तिवारी, आरटीओ मेरठ

यह भी पढ़ें: तस्वीरें: होटल में छापा, कमरों से पकड़े गए 26 युवक-युवतियां, पड़ोसी महिला को लेकर पहुंचा था 56 साल का व्यक्ति

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed