{"_id":"619f8c06ad4f1662207bbc5d","slug":"meerut-news-shubham-has-won-silver-medal-in-national-level-competition-and-mla-satyaprakash-agrawal-honored","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपलब्धि: मेरठ के शुभम ने जीता रजत पदक, भाजपा विधायक ने घर पहुंचकर किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपलब्धि: मेरठ के शुभम ने जीता रजत पदक, भाजपा विधायक ने घर पहुंचकर किया सम्मानित
Thu, 25 Nov 2021 06:43 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 25 Nov 2021 06:43 PM IST
सार
मेरठ के शुभम ने जिले का नाम रोशन किया है। शुभम ने प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में रजक पदक जीता है। वहीं कैंट विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल ने उनके आवास पर पहुंचकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल ने शुभम को सम्मानित किया।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में हुए वुशू खेल की प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में 36 किग्रा भार वर्ग में रजत पदक जीतने वाले शुभम का कैंट विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल ने खिलाड़ी के आवास पर पहुंचकर सम्मान किया।
विज्ञापन
मेरठ जनपद के जटौली गांव निवासी खिलाड़ी शुभम पंवार ने हाल ही में आगरा में वुशू खेल की प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया था। उसने 36 किग्रा वर्ग में रजत पदक हासिल कर जपपद व परिवार का नाम रोशन किया। वो बुधवार को अपने आवास पर पहुंचे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मर्डर की तस्वीरें: सराफ को दिनदहाड़े चाकू से गोदकर मार डाला, सामने आई अनैतिक संबंध की बात, खौफनाक है वारदात
विज्ञापन
वहीं कैंट से भाजपा विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ उनके आवास पर पहुंचकर शुभम को पटका पहनाकर व पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। इस दौरान शुभम के पिता देव कुश, माता शिवानी चौधरी, निशांक गर्ग, सुनील शर्मा, सूरज पाल, जगत सिंह, हरी सिंह, गौरव, हेमंत राव, संदीप राज व राधा मोहन आदि मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें: यूपी में ताबड़तोड़ हत्याएं: मंत्री और अफसरों के दावों की खुल रही पोल, हाईवे पर हो रहे दिनदहाड़े कत्ल, सबूत हैं ये तस्वीरें